Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

15 जनवरी का इतिहास (15 January Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 52 entries

Share

देश और दुनिया में 15 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंट...

15 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1949 में 15 जनवरी के दिन ही ब्रिटिश राज के भारतीय सेना के अंतिम अंग्रेज शीर्ष कमांडर जनरल रॉय बुचर से के एम करियप्पा ने भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ का पदभार ग्रहण किया था और उस दिन से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1965 में आज ही के दिन भारतीय खाद्य निगम की स्थापना हुई थी।

15 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2020 -
    • आईसीसी ने भारतीय क्रिकेट टीम के (सीमित ओवरों के फॉर्मेट) रोहित शर्मा को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर चुना।
    • विराट कोहली को ‘आइसीसी स्प्रिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड ऑफ द ईयर’ चुना गया।
    • रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने अपने मंत्रिमंडल के साथ अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
    • भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपना 145वां स्थापना दिवस मनाया। यह दिवस पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा मनाया गया।
    • आईपीएस अधिकारी आनंद प्रकाश माहेश्वरी ने दुनिया की सबसे बड़ी अर्धसैनिक बल 'केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल' के नए महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला।
  • 2016 - पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में ऑगाडोगू के होटल में आतंकवादी हमले में 28 लोगों की मौत तथा 56 लोग घायल।
  • 2013 - सीरिया की अलेप्पो यूनिवर्सिटी में रॉकेट हमले में 83 लोगों की मौत तथा 150 लोग घायल।
  • 2010 - तीन घंटे से भी अधिक की अवधि वाला शताब्दी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगा। भारत में यह 11 बजकर 06 मिनट पर शुरू होकर 3 बजकर पाँच मिनट पर खत्म हुआ। दोपहर 1.15 पर सूर्य ग्रहण अपने चरम पर था. यह वलयाकार सूर्य ग्रहण था। इसके कारण ऊपरी वातावरण पर तथा पृथ्वी के वातावरण पर पड़ने वाले प्रभावों के अध्ययन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने छह रॉकेटों का प्रक्षेपण किया।
  • 2009 - दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता व प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता तपन सिन्हा का निधन। फ़िल्म स्लमडॉग मिलेनियर को बाफ्टा पुरस्कार की श्रेणियों में स्थान मिला।
  • 2008 -
    • सरकारी क्षेत्र की कंपनी गैस अथोरिटी ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड (गेल) के बोर्ड ने महाराष्ट्र के दाभोल से बंगलुरु तक गैस पाइप लाइन बिछाने के प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने 'गंगा र्क्सप्रेस वे परियोजना' का शिलान्यास किया।
    • प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चीन यात्रा के दौरान भारत-चीन सीमा विवाद पर बातचीत की गई। खगोलविदों ने धरती से 25 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर की आकाश गंगा के जीवन के लिये ज़रूरी तत्त्व खोजने का दावा किया।
  • 2007 - सद्दाम के सौतेले भाई एवं इराकी अदालत के पूर्व प्रमुख फ़ाँसी पर चढ़ाये गये।
  • 2006 - ब्रिटिश हाईकोर्ट ने क्वात्रोच्चि के दो बैंक खातों पर से प्रतिबंध हटाने का आदेश दिया।
  • 1999 - 'एनी फ़्रैंक घोषणा पत्र' पर हस्ताक्षर करने वाले प्रथम विश्व नेता संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव कोफी अन्नान बने, पाकिस्तान में सभी नागरिक प्रशासनिक कार्य सेना को हस्तांतरित।
  • 1998 - ढाका में त्रिदेशीय भारत, बांग्लादेश तथा पाकिस्तान का शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
  • 1992 - बुल्गारिया ने बाल्कन के देश मैसिडोनिया को मान्यता दी।
  • 1988 - भारत के पूर्व गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुये वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में ही 16 विकेट लिए।
  • 1986 - थल सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ के एम करियप्पा (सेवानिवृत्त) को फील्ड मार्शल की पदवी दी गई।
  • 1975 - पुर्तग़ाल ने अंगोला की आजादी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1965 - भारतीय खाद्य निगम की स्थापना।
    • 1949 - के. एम. करियप्पा भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने। तब से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1949 में फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान ली थी।
  • 1934 - बिहार में जबरदस्त भूकंप से करीब 20 हजार लोगों की मौत।
  • 1918 - यशवंत अग्रवाडेकर गोमांतक दल के बहुत उग्र क्रांतिकारी थे।
  • 1784 - एशियेटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की स्थापना।
  • 1759 - लंदन स्थित मोंटेगुवे हाउस में ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना हुई।

15 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1982- नील नितिन मुकेश - भारतीय अभिनेता हैं, जो हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक नितिन मुकेश के पुत्र हैं।
  • 1961- सरदूल सिकंदर - पंजाबी भाषा के लोक और पॉप संगीत से जुड़े प्रसिद्ध गायक तथा अभिनेता थे।
  • 1957- भानुप्रिया अभिनेत्री।
  • 1956- मायावती - राजनीतिज्ञ।
  • 1947 - संचमान लिम्बू - सिक्किम के भूतपूर्व चौथे मुख्यमंत्री थे।
  • 1946 - हरप्रसाद दास - उड़िया भाषा के प्रसिद्ध निबंधकार, कवि और स्तम्भकार हैं।
  • 1938 - चुनी गोस्वामी - प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉलर थे।
  • 1934 - वी. एस. रमादेवी - भारत की प्रथम महिला मुख्य चुनाव आयुक्त थीं।
  • 1932 - जगन्नाथ पहाड़िया - राजस्थान के भूतपूर्व नौवें मुख्यमंत्री रहे हैं।
  • 1926 - खाशाबा जाधव - भारत के ऐसे पहले कुश्ती खिलाड़ी थे, जिन्होंने हेलसिंकी ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था।
  • 1921- बाबासाहेब भोसले - राजनीतिज्ञ, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री।
  • 1899 - ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफ़िर - भारतीय राजनीतिज्ञ और पंजाबी भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।
  • 1888- सैफ़ुद्दीन किचलू- पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी।
  • 1856 - अश्विनी कुमार दत्त - भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और देश भक्त।

15 जनवरी को हुए निधन

  • 2015 - रामेश्वर ठाकुर- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे।
  • 2014 - नामदेव ढसाल - मराठी कवि, लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता थे।
  • 2012 - होमाई व्यारावाला - भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार।
  • 2009 - तपन सिन्हा - प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।
  • 2004 - मोहम्मद सलीम - 16वीं लोकसभा में सांसद थे।
  • 1998 - गुलज़ारीलाल नन्दा - भारत के भूतपूर्व कार्यकारी प्रधानमंत्री।
  • 1990 - आर. आर. दिवाकर - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
  • 1761 ई. - सदाशिवराव भाऊ - भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध एक मराठा वीर थे।

15 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • थल सेना दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)
  • राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 जनवरी- 17 जनवरी तक

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.