आज का इतिहास · Today in History
15 अगस्त का इतिहास (15 August Ka Itihas)
भारत और विश्व इतिहास में 15 अगस्त का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
आईये जानते हैं 15 अगस्त की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।
15 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2008 - स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संसद भवन परिसर में स्वतन्त्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।
- 2007 - दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत और कई लोग बेघर हुए।
- 2004 - लारा सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
- 2002 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस्लामाबाद स्थित अपने सूचना केन्द्र को बन्द किया।
- 2000 - उत्तर एवं दक्षिण कोरिया के बिछड़े नागरिक आपस में मिले।
- 1989 - क्लार्क ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।
- 1975 - बांग्लादेश में सैनिक क्रान्ति, मुजीबुर्रहमान की हत्या तथा खोंडेकर मुश्ताक अहमद के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन।
- 1947 - स्वतंत्रता दिवस - भारत को अंग्रेज़ों से स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
- पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
- रक्षा वीरता पुरस्कार-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र स्थापित किया गया।
- 1998 - उत्तरी आयरलैंड में ओमाग द्वारा की गई बमबारी में 29 लोग मारे गये और 220 अन्य घायल हुए।
- 1994 - सूडान के खार्तूम में आतंकवादी कार्लोस पकड़ा गया।
- 1990 - जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया।
- 1982 - राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का दिल्ली में उद्घाटन किया गया।
- 1979 - फ़रीदाबाद - हरियाणा का 12 वाँ ज़िला बना।
- 1972 - पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात् पिन कोड लागू किया गया।
- 1971 - बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ।
- 1950 - भारत में 8.6 के तीव्रता वाले भूकम्प के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गये।
- 1947 - युगवाणी (पत्रिका) - देहरादून (उत्तराखण्ड) से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका। यह आरंभ एक पाक्षिक समाचार पत्र के रूप में प्रकाशित हुआ था जो कालान्तर में पहाड़ का प्रमुख साप्ताहिक समाचार पत्र बना।
- 1854 - ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता से हुगली के बीच 37 किलोमीटर की दूरी में पहली यात्री ट्रेन चलायी। हालांकि इसका आधिकारिक तौर पर उद्घाटन 1885 में किया गया।
- 1772 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने जिलों में अलग दीवानी और फौजदारी अदालतों के गठन का निर्णय लिया।
- 1907 - इंडियन बैंक - स्वदेशी आंदोलन के अंश के रूप में 15 अगस्त को इसकी स्थापना हुई।
15 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
- 1992 - गुरुराजा पुजारी - जिन्हें पी. गुरुराजा के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर) हैं।
- 1975 - विजय भारद्वाज- भारतीय क्रिकेटर।
- के.एम. बीनामोल - भारत की प्रसिद्ध महिला एथलीट हैं।
- 1959 - डॉ. रमेश पोखरियाल "निशंक"- उत्तराखण्ड राज्य के पाँचवे मुख्यमंत्री ।
- 1956 - बेबी रानी मौर्य - भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं।
- 1949 - मुशीरुल हसन - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के कुलपति थे।
- 1947 - राखी गुलज़ार- प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।
- 1942 - गोपाल चतुर्वेदी - भारत के महत्त्वपूर्ण व्यंग्य-हस्ताक्षर हैं।
- 1938 - प्राण कुमार शर्मा- प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट, जिन्होंने 'चाचा चौधरी' कार्टून चरित्र बनाया।
- 1933 - फजल ताबिश - भोपाल के प्रसिद्ध शायर थे।
- 1924 - इन्दीवर - हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय गीतकार।
- रामदरश मिश्र- प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि।
- 1922 - कुशाभाऊ ठाकरे - 1998 से 2000 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
- 1918 - हंस कुमार तिवारी - प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार तथा सम्पादक।
- 1912 - उस्ताद अमीर ख़ाँ- भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक।
- 1891 - बिजन कुमार मुखरीजा - भारत के भूतपूर्व चौथे मुख्य न्यायाधीश रहे थे।
- 1872 - अरबिंदो घोष- भारतीय लेखक और दार्शनिक।
- 1769 - नेपोलियन बोनापार्ट - फ़्राँसीसी सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेता था।
15 अगस्त को हुए निधन
- 2023 - बिन्देश्वर पाठक - भारतीय समाजशास्त्री और सामाजिक उद्यमी और 'सुलभ इंटरनेशनल' के संस्थापक थे।
- 2018 - अजित वाडेकर - भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी थे।
- 2004 - अमरसिंह चौधरी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे। वह गुजरात के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
- 1994 - कैलास सांखला - प्रसिद्ध भारतीय प्रकृतिवादी और संरक्षणवादी थे।
- 1949 - कोंडा वेंकटप्पय्या - आंध्र प्रदेश के समाज सुधारक और अधिवक्ता थे।
- 1947- सरदार अजीत सिंह- पंजाब- स्वतंत्रता सेनानी।
- 1942 - महादेव देसाई - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी
- 1886 - रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी - भारत के महान् संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानन्द के गुरु।
15 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- 1947 - स्वतंत्रता दिवस
Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.