Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

14 मई का इतिहास (14 May Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 3 min read 29 entries

Share

देश और दुनिया में 14 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटर...

14 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1973 में 14 मई के दिन ही अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी थी। 1948 में 14 मई के दिन ही इजराइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की थी।

14 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2012 - आज ही के दिन इजरायल की जेलों में बंद 1500 फिलीस्तीनी कैदी भूख हड़ताल खत्म करने पर सहमत हुए थे।
  • 2010 - 14 मई के दिन ही भारत-रूस के बीच रक्षा, परमाणु ऊर्जा, हाइड्रोकार्बन, व्यापार एवं निवेश आदि में 22 समझौतेे हुए थे।
  • 2008 - आज ही के दिन टाइम्स एनआईई ने इंटरनेशनल न्यूजपेपर मार्केटिंग एसोसियेशन (इनमा) अवार्ड-2008 जीता था।
  • 2007 - 14 मई के दिन ही जापान ने अपने शांतिवादी संविधान में संशोधन संबंधी विधेयक को मंजूरी दी थी।
  • 2006 - पूर्व कम्यूनिस्ट नेता गिओर्गिओ नैपोलितानों इटली के नये राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित। न्यूयार्क टाइम्स के प्रबंध सम्पादक और पुलित्जर पुरस्कार विजेता ए.एम. रोसेंथल का 84 वर्ष की अवस्था में निधन। चीन ने कला के स्तर पर चल रही जालसाजी से बचने के लिए एक आयोग का गठन किया।
  • 2004 - डेली मिरर नामक पत्रिका ने ईराक में युद्धबंदियों पर कथित अत्याचार को दर्शाने वाली झूठी तस्वीरों के प्रकाशन के लिए ब्रिटेन से माफी मांगी।
  • 2001 - आज ही के दिन भारत और मलेशिया में सात समझौते हुए थे।
  • 1999 - 14 मई के दिन ही सदी का आखिरी विश्व कप क्रिकेट की लॉडर्स (इंग्लैंड) में शुरुआत हुई थी।
  • 1981 - आज ही के दिन नासा ने स्पेश व्हिकल S-192 लांच किया था।
  • 1973 - 14 मई के दिन ही अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी थी।
  • 1963 - आज ही के दिन कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111 वां सदस्य बना था।
  • 1948 - 14 मई के दिन ही इजराइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
  • 1879 - 14 मई के दिन ही थॉमस एडिसन यूरोप की एडिसन टेलीफोन कंपनी से जुड़े थे।
  • 1811 - आज ही के दिन ही पराग्वे स्पेन की पराधीनता से मुक्त हुआ था।

14 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1984 - आज ही के दिन फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्म हुआ था।
  • 1981 - 14 मई के दिन ही भारतीय आविष्कारक और कंप्यूटर वैज्ञानिक प्रणव मिस्त्री का जन्म हुआ था।
  • 1923 - आज ही के दिन भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक मृणाल सेन का जन्म हुआ था।
  • 1922 - 14 मई के दिन ही क्रोएशिया के राष्ट्रपति फ़्रांजो टडमैन का जन्म हुआ था।
  • 1883 - आज ही के दिन प्रसिद्ध न्यायविद और शिक्षाशास्त्री अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर का जन्म हुआ था।
  • 1892 - 14 मई के दिन ही प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिक कार्यकर्ता अरुण चन्द्र गुहा का जन्म हुआ था।
  • 1657 - आज ही के दिन शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी संभाजी का जन्म हुआ था।
  • 1962 - रघु राम कृष्ण राजू - भारतीय उद्योगपति और राजनीतिज्ञ हैं, जो 17वीं लोकसभा में संसद सदस्य हैं।

14 मई को हुए निधन

  • 2016 - कंडासामी कुप्पुसामी- तमिल विद्वान् एवं लेखक।
  • 2011 - महेन्द्र सिंह टिकैत, किसान नेता।
  • 2010 - वृंदा करंदीकर, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मराठी कवि।
  • 1978 - जगदीशचन्द्र माथुर - प्रसिद्ध नाटककार।
  • 1963 - आचार्य रघुवीर - महान भाषाविद, प्रख्यात विद्वान्‌, राजनीतिक नेता तथा भारतीय धरोहर के मनीषी थे।
  • 1943 - अल्ला बख़्श - अंग्रेज़ी शासन के दौरान एक जमींदार, सरकारी ठेकेदार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राजनेता थे।
  • 1923 - एन.जी. चन्दावरकर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.