Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

13 मार्च का इतिहास (13 March Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 3 min read 22 entries

Share

देश और दुनिया में 13 मार्च का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इ...

13 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1940 में आज ही के दिन भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने अंग्रेजों से जलियांवाला बाग का बदला लेने के लिए जनरल डायर पर गोलियां चलाईं थीं। आपको बता दें कि जलियांवाला बाग कांड होने के बाद ऊधम सिंह में काफी गुस्सा था और उन्होंने जनरल डायर को मारना ही अपना उद्देश्य बना लिया था। इसके लिए 1934 में वह लंदन गए और वहीं रहने लगे।

13 मार्च 1940 को रॉयल सेंट्रल एशियन सोसायटी की लंदन के कॉक्सटन हॉल में बैठक थी और इसमें जनरल डायर को भी शामिल होना था। ऊधम सिंह भी वहां पहुंच गए और जैसे ही डायर भाषण के बाद अपनी कुर्सी की ओर बढ़े तो किताब में छिपी रिवाॅल्वर निकालकर ऊधम सिंह ने उस पर गोलियां चलाईं और डायर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसके बाद ऊधम सिंह पर मुकदमा चलाया गया और 31 जुलाई 1940 को उन्हें फांसी दे दी गई।

13 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2018 - छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के हमलें में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 9 जवानों की मौत।
  • 2013 - आज ही के दिन कैथलिक चर्च के 266 वें पोप के रूप में पोप फ्रांसिस का चयन हुआ था।
  • 2009 - सार्क साहित्योत्सव आगरा में शुरू हुआ।
  • 2008 -
    • राज्यपाल ने खाद्य सुरक्षा और मानक संशोधन विधेयक, 2008 को पारित किया। 'हिन्दुस्तान टाइम्स' और पाकिस्तान के अखबार 'डॉन' को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कुलिश सम्मान प्रदान किया गया।
    • नासा का अंतरिक्ष यान एंडेवर सकुशल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचा। सैक्स स्कैण्डल में फंसे न्यूयार्क के गवर्नर एलिमट स्पित्जर ने अपने पद से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की।
  • 2003 - इराक पर ब्रिटेन के प्रस्तावों को फ़्रांस ने नामंजूर किया।
  • 2002 - राबर्ट मुगावे पुन: जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति निर्वाचित, पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जापान यात्रा प्रारम्भ, सी.टी.बी.टी. पर हस्ताक्षर के लिए समय मांगा।
  • 1999 - शेख़ हमाज बिन ईसा अल ख़लीफ़ा बहरीन के नये शासक बने, 23 वर्षों के अंतराल के बाद श्रीलंका सरकार ने हत्या एवं मादक द्रव्य तस्करी सदृश अपराधों के लिए मृत्युदंड की सज़ा पुन: बहाल करने का निश्चय किया।
  • 1997 - सिस्टर निर्मला का चयन नेता के रूप में ईन्डियन मिशनरीज ऑफ चैरिटी में मदर टेरेसा द्वारा किया गया।
  • 1996 - आज ही के दिन स्‍कॉटलैंड के डनब्लेन के स्कूल में एक बंदूकधारी ने घुसकर गोलियां चलाई थीं और इसमें लगभग 16 बच्चे और उनके शिक्षक जान चली गई थी।
  • 1964 - 12 मार्च के दिन ही तुर्की ने साइप्रस के विरुद्ध हमले की धमकी दी थी।
  • 1940 - आज ही के दिन भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने अंग्रेजों से जलियांवाला बाग का बदला लेने के लिए जनरल डायर पर गोलियां चलाईं थीं।

13 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • 1980 - वरुण गांधी, एक युवा राजनेता।
  • 1971 - आत्मा रंजन , हिंदी के प्रसिद्ध कवि।
  • 1899 - बुर्गुला रामकृष्ण राव, आंध्र प्रदेश के राजनैतिक नेता।
  • 1861 - चुनीलाल बसु - भारत के एक रसायनज्ञ, विज्ञानसाधक, चिकित्सक और देशप्रेमी थे।

13 मार्च को हुए निधन

  • 2014 - एस. मल्लिकार्जुनैय्या - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।
  • 2004 - विलायत ख़ाँ - भारत के प्रसिद्ध सितार वादक
  • 1996 - शफ़ी ईनामदार, हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।
  • 1800 - नाना फड़नवीस, एक मराठा राजनेता।

13 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • गज दिवस।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.