Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

13 जून का इतिहास (13 June Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 36 entries

Share

देश और दुनिया में 13 जून का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंट...

13 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1943 में 13 जून से ही स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने पनडुब्बी द्वारा जर्मनी से टोक्यो की यात्रा शुरू की थी। 1951 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र के सैनिकों ने प्योंगयांग उत्तर कोरिया पर कब्जा कर लिया था।

1290 में आज ही के दिन खिलजी वंश का प्रमुख जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा था और गुलाम वंश के शासन का अंत हुआ था। लंबे समय से अफगानिस्तान में बसे खिलजी कबीले ने 1320 तक शासन किया था। 2006 में आज ही के दिन नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया था। 

13 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2008 -
    • टेलिकॉम मलेशिया (टीम) ने आइडिया सेलुलर कम्पनी की 15% हिस्सेदारी ख़रीदी।
    • चीन और ताइवान ने विमान सेवा शुरू करने के सम्बन्ध में एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 2006 - आज ही के दिन नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया था।
  • 2005 - ईरान 2009 के अन्त से 25 वर्षों के लिए भारत को तरल प्राकृतिक गैस का निर्यात करने पर सहमत।
  • 2004 - लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में राष्ट्रपति जोसेफ़ कबीला के ख़िलाफ़ तख्ता पलट का प्रयास विफल। ईराक के विदेश उपमंत्री बासम सालिह कुन्बा की हत्या।
  • 2003 - डेनियल अखमितोव कजाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 2002 - आज ही के दिन अमेरिका ने एंटी-बालिस्टिक मिसाइल संधि से खुद को अलग किया था।
  • 2001 - नेपाल शाही परिवार हत्याकांड में दीपेन्द्र की प्रेमिका देवयानी का जांच आयोग के समक्ष गवाही से इन्कार।
  • 1960 - 13 जून को ही राजकुमार नरोत्तम सिंह आलोक कंबोडिया के राष्ट्रपति बने थे।
  • 1997 - दिल्ली के उपहार सिनेमाघऱ में आग लगने से 59 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 100 से अधिक लोग घायल हो गए।
  • 1993 - किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
  • 1956 - आज ही के दिन 72 वर्षों तक अपने नियंत्रण में रखने के बाद ब्रिटेन ने स्वेज नहर का नियंत्रण मिस्र को सौंपा था।
  • 1951 - 13 जून को ही संयुक्त राष्ट्र के सैनिकों ने प्योंगयांग उत्तर कोरिया पर कब्जा कर लिया था।
  • 1944 - आज ही के दिन नाजी जर्मनी ने V-1 बमों से हमला शुरू किया था।
  • 1943 - 13 जून को ही स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने पनडुब्बी द्वारा जर्मनी से टोक्यो की यात्रा शुरू की थी।
  • 1940 - जलियाँवाला बाग़ हत्याकांड के समय पंजाब के गवर्नर रहे माइकल ओ डायर की हत्या कर उस हत्याकांड का बदला लेने वाले भारतीय ऊधमसिंह को लंदन में फाँसी दे दी गई।
  • 1932 - आज ही के दिन इंग्लैंड और फ्रांस ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1927 - 13 जून को ही अमेरिका में पहली बार स्टेचू आफ लिबर्टी के दाहिने हाथ से अमेरिकी ध्वज प्रदर्शित किया गया था।
  • 1888 - आज ही के दिन अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया था।
  • 1625 - 13 जून को ही ब्रिटेन के राजा हेनरी प्रथम ने फ्रांस की राजकुमारी हिनरीती से विवाह किया था।
  • 1290 - आज ही के दिन खिलजी वंश का प्रमुख जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा था और साथ ही गुलाम वंश के शासन का अंत हुआ था।

13 जून को जन्मे व्यक्ति

  • 1994 - दीपिका कुमारी - भारतीय महिला तीरंदाज हैं।
  • 1964 - पीयूष गोयल - भारतीय जनता पार्टी के राजनेताओं में से एक हैं।
  • 1944 - बान की मून - संयुक्त राष्ट्र संघ के आठवें महासचिव थे।
  • 1923 - प्रेम धवन, हिंदी सिनेमा जगत् के मशहूर गीतकार
  • 1879 - आज ही के दिन क्रांतिकारी गणेश दामोदर सावरकर का जन्म हुआ था।

13 जून को हुए निधन

  • 2016 - मुद्राराक्षस - भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार थे।
  • 2012 - मेहदी हसन - प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक
  • 2008 - कीर्ति चौधरी - तीसरे सप्तक की एकमात्र कवयित्री
  • 1999 - मेजर मनोज तलवार - भारतीय सेना के जाबांज सैनिकों में से एक थे।
    • मेजर विवेक गुप्ता - 'महावीर चक्र' से सम्मानित भारत के जांबाज सैनिक थे।
  • 1994 - राज कुमार जयचंद्र सिंह - मणिपुर के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री थे।
  • 1967 - विनायक पांडुरंग करमरकर - भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार थे।
  • 1922 - नानक भील - अंग्रेज़ों का विरोध करने वाले क्रांतिकारी विचारों के व्यक्ति थे।
  • 1719 - रफ़ीउद्दाराजात - दसवाँ मुग़ल बादशाह था।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.