आज का इतिहास · Today in History
13 अगस्त का इतिहास (13 August Ka Itihas)
13 अगस्त का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं, जन्मदिनों और उपलब्धियों के लिए जाना जाता है। यह दिन भारतीय और विश्व इतिहास में विभिन्न क्षेत्रों जैसे राजनीति, खेल, सिनेमा, विज्ञान और संस्कृति से जुड़...
13 अगस्त का दिन इतिहास के लिए एक विशेष स्थान रखता है, क्योंकि इस दिन विश्व भर में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ और उपलब्धियाँ दर्ज हुईं। भारत में इस दिन रानी अहिल्याबाई होल्कर और क्रांतिकारी भीकाजी कामा जैसी शख्सियतों को याद किया जाता है, तो विश्व स्तर पर बर्लिन की दीवार और मैनहट्टन परियोजना जैसी घटनाएँ इस दिन को और भी खास बनाती हैं। यह दिन हमें इतिहास के महत्वपूर्ण पलों को समझने का अवसर देता है।
13 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2015 - इराक के बगदाद में एक ट्रक में बम विस्फोट से 76 लोग मारे गये और 212 अन्य घायल हुए।
- 2008 -
- विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहाँ की दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया।
- भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्वर (एमबीआरएल) वीपन सिस्टम पिनाक का सफल परीक्षण किया।
- प्रसिद्ध अर्धशास्त्री व रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर चक्रवर्ती संगराजन को राज्यसभा के लिए नामित किया गया।
- 2005 - श्रीलंका के विदेश मंत्री लक्ष्मण कादिरगमर की हत्या एवं उसके बाद इमरजेंसी लागू।
- 2004 -
- यूनानी सभ्यता की नुमाइश के साथ ओलम्पिक शुरू।
- ग्रीस के एथेंस में 28 वां ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
- 2002 - इंटरपोल ने नेपाल के 8 माओवादी आतंकवादियों की तलाश के लिए 'रेड कार्नर' नोटिस जारी किया।
- 2000 - रोनाल्ड वेनेशिअन सूरीनाम के नये राष्ट्रपति नियुक्त।
- 1999 - लेखिका तसलीमा नसरीन की नई पुस्तक 'आमार मऐबेला' (मेरा बचपन) पर बांग्लादेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया, स्टेफ़ी ग्राफ़ ने टेनिस से सन्न्यास लिया।
- 1994 - सं.रा. अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति।
- 1993 -
- वाशिंगटन में इजरायल एवं फिलिस्तीन के बीच शांति समझौता सम्पन्न।
- थाईलैंड के नाखोन रचासिमा में होटल ढह जाने से 114 लोग गए।
- 1977 - अंतरिक्ष शटल के पहले ग्लाइड का परीक्षण किया गया।
- 1956 - राष्ट्रीय राजमार्ग लोकसभा में विधेयक पारित हुआ।
- 1951 - भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी।
- 1913 - इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली, शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया।
- 1902 - इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल की प्रसिद्ध जीत दर्ज की।
- 1892 - अमेरिकी समाचार पत्र “एफ्रो-अमेरिकन” का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू हुआ।
- 1784 - भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश हुआ।
13 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
- 2000 - सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी - राष्ट्रमंडल खेल 2022 में चिराग शेट्टी के साथ पुरुष डबल्स का स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
- 1984 - उषा नेगिसेटी - भारतीय महिला मुक्केबाज़ हैं।
- 1863 - गंगाप्रसाद वर्मा - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
- 1963 - श्रीदेवी - भारतीय सिनेमा की ख्यातिप्राप्त अभिनेत्रियों में से एक थीं।
- 1961 - सुनील शेट्टी - भारतीय अभिनेता, निर्माता।
- 1952 - योगिता बाली - हिन्दी सिनेमा जगत की जानीमानी अभिनेत्रियों में से एक हैं।
- 1936 - वैजयंती माला - भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
- 1933 - मधुर जाफरी - भारतीय अभिनेत्री, खाद्य व यात्रा लेखिका और टेलीविजन का जाना-पहचाना नाम हैं।
- 1887 - नरेन्द्र मोहन सेन - भारत के प्रसिद्ध कांतिकारी।
- 1848 - रमेश चन्द्र दत्त - अंग्रेज़ी और बंगला भाषा के प्रसिद्ध लेखक, ये धन के बहिर्गमन की विचारधारा के प्रवर्तक तथा महान् शिक्षाशास्त्री थे।
13 अगस्त को हुए निधन
- 2018 - सोमनाथ चटर्जी - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा 'भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी' के प्रमुख नेताओं में से एक थे।
- 2003 - भबेन्द्र नाथ सैकिया - भारतीय उपन्यासकार, लघु कथा लेखक तथा फ़िल्म निर्देशक थे।
- 1936 - भीकाजी कामा - प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी।
- 1910 - फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल - 'आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता' एक नर्स थीं।
- 1795 - अहिल्याबाई होल्कर - भारत की वीरांगनाओं में से एक।
13 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- अंग दान दिवस
Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.