Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

12 सितंबर का इतिहास (12 September Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 42 entries

Share

देश और दुनिया में 12 सितंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इं...

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 12 सितंबर वर्ष का 255 वाँ (लीप वर्ष में यह 256 वाँ) दिन है। साल में अभी और 110 दिन शेष हैं।

12 सितंबर का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1991 में 12 सितंबर को ही अंतरिक्ष शटल एस.टी.एस 48 (डिस्कवरी 14) का प्रक्षेपण हुआ था। 1959 में आज ही के दिन तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा था।

12 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2015 - दसवें विश्व हिन्दी सम्मेलन वर्ष 2015 में 10 सितम्बर से 12 सितम्बर तक भारत में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित हुआ। इसमें हिन्दी प्रकाशन एवं हिन्दी टाइपिंग में योगदान देने के लिए विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भारतकोश (www.bharatkosh.org) को भी प्रदर्शनी लगाने का आमन्त्रण मिला। साथ ही भारतकोश संस्थापक श्री आदित्य चौधरी जी को 'विश्व हिन्दी सम्मान' द्वारा सम्मानित किया गया।
  • 2012 में आज ही के दिन एप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 लाॅन्च किया था।
  • 2009 में 12 सितंबर के दिन ही भारतीय महिला टीम विश्व शतरंज चैंपियनशिप में अमेरिका को 3-1 से हराकर सातवें स्थान पर रही थी।
  • 2008 में आज ही के दिन सहारा इंडिया इनवेस्टमेंट कार्पोरेशन ने अपना नॉन बैंकिंग वित्तीय कारोबार बंद किया था।
  • 2007 में 12 सितंबर के दिन ही रूस ने नॉन न्‍यूक्‍लियर वैक्‍यूम बम (इको फ्रेंडली बम) का परीक्षण किया था।
  • 2006 -
    • आज ही के दिन सीरिया की राजधानी दमिश्क में अमेरिकी दूतावास पर हमला हुआ था।
    • पाकिस्तान को एफ़-16 लड़ाकू विमान सौदे में रियायत देने की संयुक्त राज्य अमेरिका ने घोषणा की।
  • 2004 - उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
  • 2002 - नेपाल में माओवादियों ने संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा, ताईवान की संयुक्त राष्ट्र सदस्यता की कोशिश नाकाम।
  • 2001 में 12 सितंबर के दिन ही अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ जंग का ऐलान किया था।
  • 2000 - न्यूयार्क में अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन प्रारम, उत्तर-पश्चिम अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्ग से लिए एक महत्त्वपूर्ण समझौते पर भारत, ईरान एवं रूस के बीच समझौता।
  • 1998 में आज ही के दिन कुआलालंपुर में 16 वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारंभ हुआ था।
  • 1997 - 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत 'मार्स ग्लोबल सर्वेयर' यान मंगल की कक्षा में पहुँचा, संयुक्त राष्ट्र के कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट में 48 वर्षों बाद कश्मीर का ज़िक्र पहली बार नहीं किया गया।
  • 1991 में 12 सितंबर को ही अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 (डिस्कवरी 14) का प्रक्षेपण हुआ था।
  • 1990 - पूर्व और पश्चिम जर्मनी को एकीकृत करने के लिए अमेरिका, इंग्लैण्ड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1987 में आज ही के दिन इथोपिया में संविधान को अपनाया गया था।
  • 1968 में 12 सितंबर के दिन ही अल्बानिया ने खुद को वारसा संधि से अलग करने की घोषणा की थी।
  • 1966 - भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैर कर पार किया।
  • 1959 में आज ही के दिन तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा था।
  • 1948 - पाकिस्तान के नेता मोहम्मद अली जिन्ना के निधन के एक दिन बाद भारतीय सेना ने हैदराबाद राज्य के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया।
  • 1944 में 12 सितंबर के दिन ही अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया था।
  • 1928 - फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत।
  • 1873 में आज ही के दिन पहला टाइपराइटर कस्टमर्स को बेचा गया था।
  • 1786 में 12 सितंबर के दिन ही लॉॅर्ड कॉर्नवॉलिस गवर्नर जनरल बना था।
  • 1635 में आज ही के दिन स्वीडन और पोलैंड ने संघर्ष विराम संधि पर साइन किए थे।
  • 1398 में 12 सितंबर के दिन ही तैमूर लंग सिंधु नदी के तट पर पहुंचा
  • 1217 - फ्रांस के राजकुमार लुई और इंग्लैंड के राजा हेनरी तृतीय ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

12 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1922 में 12 सितंबर के दिन ही अमेरिकी कवि जैक्सन मैक लो का जन्म हुआ था।
  • 1917 - सत्येन्द्र नारायण सिंह - भारतीय राजनेता और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
  • 1912 में आज ही के दिन ही प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य फिरोज गांधी का जन्म  हुआ था।
  • 1898 - बलदेव प्रसाद मिश्र - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, न्यायविद तथा लोकसेवक थे।

12 सितंबर को हुए निधन

  • 2014 - महन्त अवैद्यनाथ - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा गोरखनाथ मठ के भूतपूर्व पीठाधीश्वर थे।
  • 2009 - नॉर्मन बोरलॉग - नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी कृषि विज्ञानी थे।
  • 1993 - हितेन्द्र देसाई - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा गुजरात के तीसरे मुख्यमंत्री थे।
  • 1983 में आज ही के दिन भारतीय अभिनेता और लेखक रंजन का निधन हुआ था।
  • 1971 में 12 सितंबर के दिन प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन) जयकिशन का निधन हुआ था।
  • 1962 में आज ही के दिन प्रसिद्ध रचनाकार रांगेय राघव का निधन हुआ था।
  • 1948 - पाकिस्तान के नेता मोहम्मद अली जिन्ना का निधन
  • 1922 में 12 सितंबर के दिन ही प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रधर शर्मा गुलेरी का निधन हुआ था।

12 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • राष्ट्रीय प्रोत्साहन दिवस: यह दिन लोगों के उत्थान और सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए समर्पित है
  • दादा-दादी दिवस: यह दिवस दादा-दादी के बंधन को उजागर करने के लिए मनाया जाता है

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.