Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

11 जून का इतिहास (11 June Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 34 entries

Share

देश और दुनिया में 11 जून का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंट...

11 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1921 में 11 जून के दिन ही ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मत देने का अधिकार दिया गया था। 1901 में आज ही के दिन न्यूजीलैंड ने क्रुक द्वीप पर कब्जा किया था। 1776 में 11 जून के दिन ही अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई थी।

11 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2008 -
    • ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने जमुना निषाद के स्थान पर धर्मराज निषाद को मंत्रीमण्डल में शामिल किया।
    • भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बन्द बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजेद रिहा हुईं।
  • 2007 - फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाडसेनिया करासे को राजधानी सुवा में प्रवेश की इजाजत मिली।
  • 2006 - आज ही के दिन नेपाली संसद ने आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया था।
  • 2003 - कोर्निकोवा महिला टेनिस की सबसे सुन्दर खिलाड़ी घोषित।
  • 1999 - 11 जून के दिन ही वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी।
  • 1955 - आज ही के दिन पहले मैग्निशियम जैट हवाई जहाज ने उड़ान भरी थी।
  • 1947 - 11 जून के दिन अमेरिका में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पूर्ण रूप से चीनी की रसद खत्म हुई थी।
  • 1943 - 11 जून के दिन ही ब्रिटिश सेना ने भूमध्यसागर में स्थित सिसली द्वीप के दक्षिण में स्थित एक छोटे से द्वीप पैंटेलेरिया पर हमला किया था।
  • 1942 - आज ही के दिन अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लैंड-लीज समझौते पर साइन किए थे।
  • 1940 - 11 जून के दिन ही द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली की वायु सेना ने पहली बार माल्टा द्वीप पर हमला किया था।
  • 1940 - आज ही के दिन यूरोपीय देश इटली ने मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की थी।
  • 1940 - 11 जून के दिन ही इटली के जेनेवा तोरन पर ब्रिटेन ने बमबारी की थी।
  • 1935 - आज ही के दिन एडविन आर्मस्ट्रांग ने पहली बार एफएम का प्रसारण किया था।
  • 1921 - 11 जून के दिन ही ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मत देने का अधिकार दिया गया था। 
  • 1901 - आज ही के दिन न्यूजीलैंड ने क्रुक द्वीप पर कब्जा किया था।
  • 1866 - इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।
  • 1776 - 11 जून के दिन ही अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई थी।

11 जून को जन्मे व्यक्ति

  • 1989 - मानसी जोशी - भारतीय पैरा-बैडमिन्टन खिलाड़ी हैं।
  • 1948 - लालू प्रसाद यादव - भारतीय राजनितिज एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री
  • 1947 - शाहबुद्दीन याक़ूब क़ुरैशी - भारत के भूतपूर्व 17वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे।
  • 1942 - पॉल रत्नस्वामी - तमिलनाडु) भारतीय उत्प्रेरक वैज्ञानिक थे।
  • 1937 -कनक रेले- प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय नर्तक, कोरियोग्राफर और शिक्षाविद थीं।
  • 1927 - लालडेंगा - मिज़ो राष्ट्रवादी थे, जो मिज़ोरम के मुख्यमंत्री रहे थे।
  • 1911 - 11 जून के दिन ही ब्रिटिश गिटार वादक ग्रेम रसेल का जन्म हुआ था।
  • 1909 - आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के. एस. हेगड़े का जन्म हुआ था। 
  • 1897 - 11 जून के दिन ही महान स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म हुआ था।
  • 1880 - आज ही के दिन अमेरिका की पहली संसद सदस्य रैफिन का जन्म हुआ था।

11 जून को हुए निधन

  • 2021 - सिद्धलिंगैया - कन्नड़ भाषा में लिखने वाले एक भारतीय कवि, नाटककार और दलित कार्यकर्ता थे।
  • 1997 - मिहिर सेन - भारत के प्रसिद्ध लम्बी दूरी के तैराक थे।
  • 1983 - 11 जून के दिन ही भारत के औद्योगिक समूह बी. के. के. एम.बिड़ला समूह के संस्थापक घनश्यामदास बिड़ला का निधन हुआ था।
  • 1970 - लीला नाग - प्रसिद्ध बंगाली पत्रकार और महिला क्रांतिकारी थीं।
  • 1924 में आज ही के दिन मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध इतिहासकार कवि और जीवनी लेखक वासुदेव वामन शास्त्री खरे का निधन हुआ था।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.