Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

10 सितंबर का इतिहास (10 September Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 4 min read 40 entries

Share

देश और दुनिया में 10 सितंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इं...

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 10 सितंबर वर्ष का 253 वाँ (लीप वर्ष में यह 254 वाँ) दिन है। साल में अभी और 112 दिन शेष हैं।

10 सितंबर का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1943 में 10 सितंबर के दिन ही जर्मनी की सेना ने रोम पर कब्जा किया और वेटिकन सिटी की सुरक्षा अपने हाथों में ली थी 1939 में आज ही के दिन कनाडा ने द्वितीय विश्व-युद्ध में जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की थी।

10 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2016 में आज ही के दिन रियो पैरा ओलंपिक में मरियप्पन थंगावेलु ने स्वर्ण और वरुण भाटी ने कांस्य पदक जीता था।
  • 2011 - भारत-अमेरिका रणनीतिक सहयोग को 21वीं सदी के लिए महत्त्वपूर्ण और अपरिहार्य बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि दोनों देशों के बीच गहरे और व्यापक संबंध हैं, जिनका उद्देश्य एशिया और दुनिया में शांति और समृद्धि क़ायम करना है।
  • 2009 में 10 सितंबर के दिन ही जेट एयरवेज़ प्रबंधन और उसके पायलट व्यापक समझौते पर सहमत हुए थे।
  • 2008 -  
    • आज ही के दिन स्विटजरलैंड की सर्न प्रयोगशाला के लार्ज हेड्रॉन कोलाइडर में सबसे बड़ा वैज्ञानिक प्रयोग शुरू हुआ था।
    • सर्वोच्च न्यायालय ने उपहार अग्निकांड मामले में दोषी ठहराये गए अंसल बंधुओं की जमानत रद्द की।
  • 2007 - नाटकीय घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया।
  • 2003 में 10 सितंबर के दिन ही विश्व व्यापार संगठन की पांचवी मंत्रिस्तरीय बैठक कानकुन में शुरू हुई थी।
  • 2002 में आज ही के दिन यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना था।
  • 1998 - येवगेनी प्रीमाकोव को रूस का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया, दक्षिण कोरिया और आस्ट्रेलिया परमाणु अप्रसार की दिशा में समन्वित प्रयास करने पर सहमत।
  • 1996 - संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि 3 के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध।
  • 1976 - इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का लाहौर से अपहरण हुआ।
  • 1974 में 10 सितंबर के दिन ही अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तगाल से स्वतंत्रता हासिल की थी।
  • 1966 में आज ही के दिन संसद ने पंजाब और हरियाणा के गठन को मंजूरी दी थी।
  • 1961 में 10 सितंबर के दिन ही सोवियत संघ ने नोवाया जेमलिया क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1951 में आज ही के दिन ब्रिटेन ने ईरान का आर्थिक बाहिष्कार शुरू किया था।
  • 1943 में 10 सितंबर के दिन ही जर्मनी की सेना ने रोम पर कब्जा किया और वेटिकन सिटी की सुरक्षा अपने हाथों में ली थी।
  • 1939 में आज ही के दिन कनाडा ने द्वितीय विश्व-युद्ध में जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1926 - जर्मनी ने 'लीग ऑफ नेशंस' की सदस्यता ली।
  • 1914 - फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध समाप्त।
  • 1847 - हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला।
  • 1846 - एलियस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।
  • 1823 - साइमन बोलिवर पेरु के राष्ट्रपति बने।

10 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1944 में आज ही के दिन आधुनिक हिंदी कथा-साहित्य की बहुचर्चित और सम्मानित लेखिका चित्रा मुद्गल का जन्म हुआ था।
  • 1933 - नीलमणि फूकन (कनिष्ठ) - भारतीय राज्य असम के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार हैं।
  • 1912 -
    • 10 सितंबर के दिन ही भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति रहे बी. डी. जत्ती का जन्म हुआ था।
    • बी. डी. जत्ती - फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति
  • 1895 - विश्वनाथ सत्यनारायण - प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार।
  • 1892 में आज ही के दिन हिंदी सेवी और आर्यसमाजी भवानी दयाल संन्यासी का जन्म हुआ था।
  • 1890 -
    • 10 सितंबर के दिन ही हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में से एक राधिकारमण प्रसाद सिंह का जन्म हुआ था।
    • असित कुमार हाल्दार - कल्पनाशील, भाव-प्रवण आधुनिक चित्रकार थे।
  • 1887 में आज ही के दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत का जन्म हुआ था।
  • 1872 - रणजी- प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

10 सितंबर को हुए निधन

  • 2022 - ब्रज बासी लाल - भारत के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक पुरातात्विक स्थलों का अन्वेषण एवं उत्खनन कराने वाले प्रसिद्ध पुरातत्त्वविद् थे।
  • 1965 - अब्दुल हमीद- परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक
  • 1923 में 10 सितंबर के दिन ही बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार सुकुमार राय का निधन हुआ था।
  • 1915 में आज ही के दिन भारतीय क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ मुखर्जी का निधन हुआ था

10 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.