Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

10 मार्च का इतिहास (10 March Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 3 min read 32 entries

Share

देश और दुनिया में 10 मार्च का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इ...

10 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1876 में आज ही के दिन अमरीकी आविष्कारक एलेग्जन्डर ग्राहम बेल ने टेलीफोन का आविष्कार किया था और आज ही के दिन ग्राहम बेल और उनके सहयोगी वाटसन के बीच पहली सफल टेलीफोन वार्ता हुई थी।

10 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2018 - श्रीलंका में साम्प्रदायिक दंगों में अब तक दो लोगों की मृत्यु, दस घायल।
  • 2017- दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हाय को संवैधानिक कोर्ट ने पद से हटा दिया।
  • 2010 - आज ही के दिन भारतीय संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित हो गया था।
  • 2008 -
    • माणिक सरकार की अगुवाई में त्रिपुरा में पुन: लेफ़्ट फ़्रंट ने सत्ता संभाली। वरिष्ठ काँग्रेस नेता डी. डी. लपांग ने मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
    • मलेशिया के अब्दुल्ला बदावी देश के पुन: प्रधानमंत्री बनें।
  • 2007 - 10 मार्च के दिन ही यूक्रेन के वैसिलीइवानचुक को हराकर विश्वनाथन आनन्द शतरंज में प्रथम स्थान पर पहुंचे थे।
  • 2006 - पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बारूदी सुरंग विस्फोट में 26 मारे गये।
  • 2003 - आज ही के दिन उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया था।
  • 2002 - फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति यासर अराफात के आने-जाने पर लगा प्रतिबंध हटा, पाकिस्तान ने दक्षेस गृह मंत्रियों के सम्मेलन का प्रस्ताव रखा।
  • 1998 - इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुहार्तो लगातार सातवीं बार राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित।
  • 1985 - 10 मार्च के दिन ही भारत ने बेंशन एंड हेजेज क्रिकेट विश्वकप जीता था।
  • 1945 - आज ही के दिन जापान ने वियतनाम को स्वतंत्र देश घोषित किया था।
  • 1922 -
    • महात्मा गांधी गिरफ्तार किए गए, राजद्रोह का आरोप, छेह वर्षो की क़ैद, परन्तु दो वर्ष बाद रिहा किए गए।
    • चीन द्वारा परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर।
  • 1922 - आज ही के दिन महात्मा गांधी राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे।
  • 1876 - 10 मार्च के दिन ही अमरीकी आविष्कारक एलेग्जन्डर ग्राहम बेल ने टेलीफोन का आविष्कार किया था और आज ही के दिन ग्राहम बेल और उनके सहयोगी वाटसन के बीच पहली सफल टेलीफोन वार्ता हुई थी। 
  • 1862 - आज ही के दिन ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस ने जांजीबार की आजादी को मान्यता दी थी।
  • 1847 - 10 मार्च के दिन ही हवाई में पहले सिक्के की ढलाई की गई थी।

10 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • 1996 - प्रियंका गोस्वामी - भारतीय महिला एथलीट (रेस वॉकर) हैं।
  • 1981 - वाजिद ख़ान - भारत के प्रसिद्ध चित्रकार और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आयरन नेल आर्टिस्ट, पेटेंट धारक तथा आविष्कारक हैं।
  • 1970 - उमर अब्दुल्ला - 'जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेन्स' के राजनीतिज्ञ और 'अब्दुल्ला परिवार' के वंशज हैं।
  • 1945 - माधवराव सिंधिया - प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता।
  • 1934 - लल्लन प्रसाद व्यास, भारत के जाने-माने समाज सुधारक थे।
  • 1932 - उडुपी रामचन्द्र राव - भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिक और 'इसरो' के भूतपूर्व अध्यक्ष थे।

10 मार्च को हुए निधन

  • 2018 - सुरुज बाई खांडे - छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भरतरी गायिका थीं।
  • 1999 - विष्णु वामन शिरवाडकर कुसुमाग्रज - मराठी कवि, नाटककार, उपन्यासकार और लघु कथाकार थे।
  • 1990 - दरबारा सिंह - पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
  • 1959 - मुकुन्द रामाराव जयकर - प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, समाजसेवक, न्यायाधीश, विधि विशारद तथा संविधानशास्त्रज्ञ थे।
  • 1915 - गबर सिंह नेगी - प्रथम विश्वयुद्ध में मरणोपरान्त 'विक्टोरिया क्रास' पाने वाले भारतीय सैनिक थे।
  • 1897 - सावित्रीबाई फुले - भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.