Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

1 मई का इतिहास (1 May Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 5 min read 57 entries

Share

देश और दुनिया में 1 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव...

1 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1 मई को मजदूर दिवस मनाने से लेकर अन्य कई बड़ी घटनाएं इस दिन का इतिहास समेटे हैं। दुनिया में मजदूर दिवस मनाने का चलन करीब 132 साल पुराना है। मजदूरों ने काम के घंटे तय करने की मांग को लेकर 1877 में आंदोलन शुरू किया, इस दौरान यह दुनिया के विभिन्न देशों में फैलने लगा। 

1 मई 1886 को पूरे अमेरिका के लाखों मज़दूरों ने एक साथ हड़ताल शुरू की थी और इसके बाद से ही मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। भारत में 1923 में मई दिवस मनाने की शुरुआत में चेन्नई में हुई। 1 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1897 में स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी।

1 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2013 - स्व. रमेश भाई को श्रद्धांजलिस्वरूप उनके बासठवें जन्मदिवस समारोह मज़दूर दिवस के अवसर पर सर्वोदय आश्रम टडियांवा मे आयोजित समारोह में भारतकोश पर रमेश भाई से संबंधित सामग्री को वैश्विक पाठक वर्ग को समर्पित किया गया।
  • 2011 - आज ही के दिन अमेरिका पर 2001 के हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान के ऐबटाबाद में मारे जाने की पुष्टि हुई थी।
  • 2009 - आज ही के दिन स्वीडन ने समलैंगिक विवाह को मंजूरी दी गई थी।
  • 2008-
    • राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सात नये जजों की नियुक्ति की।
    • पाकिस्तान के तालिबान समर्थक आतंकी गुट का पश्चिमोत्तर सीमान्त प्रान्त के डेरा अदम खेल शहर पर नियंत्रण। बेलारूस ने 10 अमेरिकी राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया।
  • 2007 - ईएसपीएन द्वारा वनडे क्रिकेट रैंकिंग में भारत को नवां स्थान।
  • 2005 - सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।
  • 2004 - यूरोपीय संघ में 10 नये राष्ट्र शामिल।
  • 2003 - अमेरिकी राजनयिक पाल ब्रोमर की इराक के प्रशासक पद पर नियुक्ति।
  • 2002 - अमेरिका की अपील पर इस्रायल ने हेब्रोन से सेना हटाई।
  • 2001 - लश्कर-ए-तोइबा व जैश-ए-मोहम्मद संयुक्त राज्य अमेरिका में आतंकवादी संगठन घोषित, भारत संयुक्त अमेरिकी की विशेष 301 सूची में शामिल।
  • 2000 - अंतर्राष्ट्रीय अन्तर-संसदीय संघ ने पाकिस्तान, आइवरी कोस्ट व सूडान को देश की संसद भंग करने के लिए संघ की सदस्यता से निलंबित किया।
  • 1999 - नेपाल में मृत्युदंड की सज़ा समाप्त।
  • 1998 - पोलैंड, हंगरी और चेक गणराज्य को नाटो में शामिल करने संबंधी प्रस्ताव सीनेट में पारित।
  • 1996 - संयुक्त राष्ट्र ने स्वयं को सरकारी तौर पर निर्धन घोषित किया।
  • 1993 - श्रीलंका के राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदास की बम विस्फोट में मृत्यु।
  • 1984 - फू दोरजी बिना ऑक्सीजन के माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफल।
  • 1972 - आज ही के दिन देश की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण हुआ था।
  • 1960 - महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग राज्य आज ही के दिन बने थे। 
  • 1956 - जोनसा साल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध कराई गई थी।
  • 1945 - सोवियत लाल सेना का बर्लिन में प्रवेश।
  • 1923 - भारत में मई दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।
  • 1914 - कार निर्माता फोर्ड पहली ऐसी कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए 8 घंटे काम करने का नियम लागू किया था।
  • 1908 - आज ही के दिन प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर बम कांड को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारी थी।
  • 1897 - आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी।
  • 1886 - आज ही के दिन अमेरिका के शिकागो में कामगारों के लिए काम के घंटे तय करने को लेकर हड़ताल और मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।

1 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1988 में आज ही के दिन भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जन्म हुआ था।
  • 1987 में आज ही के दिन इज़राइली टेनिस खिलाड़ी शहर पीर का जन्म हुआ था।
  • 1986 - संदीप कुमार - भारतीय एथलेटिक्स हैं।
  • 1969 - हीरा सरनीया - असम से भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1964 - नेकराम शर्मा- भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध किसान हैं। वर्ष 2023 में भारत सरकार ने उन्हें कृषि क्षेत्र में उनके योगदान हेतु 'पद्म श्री' से सम्मानित किया है।
  • 1961 - अजय भट्ट - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1960 - जगदीश व्योम - भारत के समकालीन कवि एवं लेखक।
  • 1955 - आनंद महिंद्रा - भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा व्यपारी हैं।
  • 1951 - रमेश भाई, समाज सुधारक एवं सर्वोदय आश्रम टडियांवा के संस्थापक।
  • 1940 - अरविन्द दवे - भारत की गुप्तचर एजेंसी 'रिसर्च एण्ड एनालिसिस विंग' (रॉ) निदेशक रहे हैं।
  • 1932 - एस. एम. कृष्णा - भारतीय राजनीतिज्ञ।
  • 1926 - बाबा इकबाल सिंह - किंगरा सिक्ख समुदाय के एक भारतीय सामाजिक-आध्यात्मिक नेता थे।
  • 1927 - श्‍याम लाल यादव - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
  • 1927 - नामवर सिंह - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि एवं समकालीन आलोचक।
  • 1922 - मधु लिमये - भारतीय राजनीतिज्ञ और समाजवादी आंदोलन के नेताओं में से एक थे।
  • 1920 - मन्ना डे, प्रसिद्ध गायक।
  • 1919 में आज ही के दिन भारतीय पार्श्व गायक मन्ना डे का जन्म हुआ था।
  • 1913 - बलराज साहनी- प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता
  • 1910 - निरंजन नाथ वांचू - वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा केरल और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
  • 1909 - महामाया प्रसाद सिन्हा - भारतीय राजनीतिज्ञ और जल क्रांति दल के राजनेता थे।
  • 1872 - वजीर हसन - प्रमुख राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता।
  • 1632 - हंबीरराव मोहिते - मराठा साम्राज्य के सेनापति थे।

1 मई को हुए निधन

  • 2021 - बिक्रमजीत कंवरपाल - हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता थे। उन्होंने कई धारावाहिकों में काम किया था।
    • देबू चौधरी - भारत के प्रख्यात सितार वादक थे।
  • 2008 - निर्मला देशपांडे - गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता।
  • 2004 - राम प्रकाश गुप्ता - 'भारतीय जनता पार्टी' के प्रसिद्ध नेता तथा उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल।
  • 1888 - प्रफुल्लचंद चाकी - स्वतन्त्रता सेनानी।

1 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • मई दिवस (विश्व श्रमिक दिवस)
  • महाराष्ट्र स्थापना दिवस
  • गुजरात स्थापना दिवस

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.