Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice

आज का इतिहास · Today in History

8 जुलाई का इतिहास (08 July Ka Itihas)

Latest Current Affair Editorial Team 2 min read 30 entries

Share

इतिहास अपने आप में कई रहस्यों और रोमांच से भरा होता है, और “8 जुलाई का इतिहास” भी कुछ ऐसा ही है। यह दिन सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि घटनाओं की एक श्रृंखला का गवाह है जिसने देश और दुनिया को प्...

8 जुलाई को ही अमेरिका की वायुसेना ने महिलाओं को सेवा में शामिल करना शुरू किया था, जिससे महिलाओं के सशक्तिकरण की एक नई राह खुली। ऐसे कई और घटनाक्रम हैं जो “8 जुलाई का इतिहास” को विशेष बनाते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज के दिन इतिहास के पन्नों में क्या दर्ज है, तो पढ़ते रहिए यह ब्लॉग अंत तकI

8 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2012- असम में भयावह बाढ़ ने विश्व प्रसिद्ध काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 13 गैंडों समेत 500 से अधिक वन्य प्राणियों को लील लिया।
  • 2008 - पेरिस की सरकार ने बांग्लादेश की विवादाग्रस्त लेखिका तस्लीमा नसरीन को मानद नागरिकता देने का प्रस्ताव किया।
  • 2005 - जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर समूह-8 के देशों में सहमति बनी।
  • 2003 - सूडान में हुए विमान हादसे में 115 लोग मारे गये।
  • 2002 - दक्षिण अफ़्रीका में अश्वेत क्रिकेटरों के लिए कोटा प्रणाली समाप्त।
  • 1999 - पापुआ न्यु गिनी (प्रशान्त महासागरीय देश) प्रधानमंत्री बिल स्कोट का इस्तीफ़ा।
  • 1994 - शिमाकी मुकाई जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।
  • 1975 - में म्यांमार के बगाँ में आए भूकंप में हज़ारों मंदिर ध्वस्त हो गए तथा भारी जानमाल की छति हुई।
  • 1954 - सतलुज नदी पर निर्मित भाखड़ा नांगल पनबिजली परियोजना पर बनी सबसे बड़ी नहर का प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उद्घाटन किया था।
  • 1918 - भारतीय संविधान में सुधार के लिए मांटेग्यु चेम्सफोर्ड रपट प्रकाशित की गई।
  • 1858 - ग्वालियर के क़िले के पतन के बाद लॉर्ड केनिंग ने सांति की घोषणा की थी।
  • 1497 - वास्को द गामा ने यूरोप से भारत की प्रथम जलयात्रा आरंभ की।

8 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1991 - अनीता कुंडू - भारत की प्रसिद्ध पर्वतारोही हैं।
  • 1980 - चेतन आनंद - भारत के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाडी हैं।
  • 1972 - सौरव गांगुली - भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान।
  • 1958 - नीतू सिंह - हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री।
  • 1949 - गेगोंग अपांग - अरुणाचल प्रदेश से भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।
    • वाई. एस. राजशेखर रेड्डी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो आंध्र प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री रहे।
  • 1946 - गिरिजा व्यास - राष्ट्रीय महिला आयोग की दो कार्यकाल तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रही हैं।
  • 1939 - गंगा प्रसाद - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1937 - गिरिराज किशोर - हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, सशक्त कथाकार, नाटककार और आलोचक।
  • 1914 - ज्योति बसु - भारतीय मार्क्सवादी राजनितिज्ञ, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री।
  • 1912 - बनारसी दास - भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।
  • 1909 - विष्णु डे - ज्ञानपीठ पुरस्कार (1971) से सम्मानित बांग्ला साहित्यकार थे।
  • 1898 - पी. एस. कुमारस्वामी राजा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

8 जुलाई को हुए निधन

  • 2021 - वीरभद्र सिंह - हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।
  • 2020 - जगदीप - भारतीय सिनेमा के मशहूर हास्य अभिनेता थे।
  • 2018 - एम. एम. जेकब - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
  • 2007 - चन्द्रशेखर सिंह - भारत के 11वें प्रधानमंत्री।
  • 2003 - सुभाष मुखोपाध्याय - भारत के बांग्ला कवि और साहित्यकारों में से एक थे।

Dates and events are compiled from standard reference works and official sources. If you notice an error, please report a correction.