Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice
One Liner Current Affairs · 10 March 2025

करंट अफेयर्स - 10 मार्च, 2025 | Current Affairs 10 March, 2025

CA

Latest Current Affair Editorial Team

7 min read

Share

भारत (भारतीय क्रिकेट टीम) ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर आई.सी.सी. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता। Daily Current Affairs in hindi । करंट अफेयर्स - 10 मार्च, 2025 । Current Affairs 10 March, 2025 in hindi

One Line

Railway, UP Police, MP Police, Bank, UPSC और Govt. Jobs एग्जाम की तैयारी के लिए 10 मार्च, 2025 के मुख्य करंट अफेयर्स इस प्रकार हैं:-

  • हर साल 10 मार्च को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल स्थापना दिवस (CISF Raising Day) मनाया जाता है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) भारत के पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है। इस बल की स्थापना 10 मार्च 1969 को भारत की संसद के अधिनियम के तहत की गई थी।
  • भारत (भारतीय क्रिकेट टीम) ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर आई.सी.सी. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता।
  • भारत और बांग्लादेश के बीच हाल ही में संयुक्त नदी आयोग की 86 वीं बैठक कोलकाता में आयोजित की गई।
  • हाल ही में 'सेमीकनेक्ट कॉन्फ्रेंस- 2025' का उद्घाटन गुजरातमें किया गया।
  • 'प्रोजेक्ट हिफाज़त' को पंजाब (राज्य) द्वारा महिलाओं द्वारा हिंसा का सामना करने में मदद करने के लिए लॉन्च किया गया है।
  • 2025 में राजस्थान (राज्य) ने IIFA अवार्ड्स का आयोजन किया।
  • हाल ही में, अखिल भारतीय महिला एडवोकेट्स सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।
  • नोएडा, उत्तर प्रदेश में माइक्रोसॉफ्ट कैंपस बनाया जाएगा।
  • पहला शौर्य वेदनाम उत्सव बिहार (मोतिहारी में) में शुरू किया गया।
  • हाल ही में, चीन (देश) ने अपने रक्षा बजट में 7.2% की बढ़ोतरी की घोषणा की है।
  • हाल ही में दिल्ली सरकार ने गरीब महिलाओं को 2500 रूपये आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी है।
  • "D-वोटर" या "संदिग्ध मतदाता" शब्द का प्रयोग मुख्यतः पूर्वोत्तर असम (राज्य) में किया जाता है।
  • हाल ही में आयोजित 'सी ड्रैगन 2025' नौसैनिक अभ्यास का मुख्य उद्देश्य पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमताओं को मजबूत करना है।
  • भारत ने हाल ही में ब्रिटेन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के जरिए आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की है।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा इंडिया AI मिशन के तहत कंप्यूट पोर्टल और AIKosha प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया गया है।
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, विधि और न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने संविधान सभा की महिला सदस्यों का जीवन और योगदान के प्रकाशन का विमोचन किया।
  • भारतीय नौसेना के कैपस्टोन युद्धक्षेत्र स्‍तरीय परिचालन अभ्‍यास (ट्रोपेक्स) वर्ष 2025 का आयोजन अवधि जनवरी से मार्च 2025 है।
  • हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने नई दिल्ली में विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन (WSDS) 2025 का उद्घाटन किया।
  • हाल ही में नीति आयोग ने वैश्विक क्वांटम प्रगति पर सुरक्षात्मक उपाय अपनाने के लिए एक टास्क फोर्स की स्थापना का प्रस्ताव दिया है।
  • ईस्ट कोस्ट रेलवे ने ट्रेन की गति और सुरक्षा बढ़ाने के लिए 1,000 करोड़ रुपये की राशि की बाड़ लगाने की परियोजना शुरू की है।
  • हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय खाद्य एवं आतिथ्य मेला-आहार के 39वें संस्करण का आयोजन दिल्ली में किया गया है।
  • हाल ही में भारत ने छठी एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। फाइनल मैच में भारत ने ईरान को हराया।

समाचार सुर्खियों में 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 10 मार्च से हरियाणा और पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। अपने दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति हिसार में गुरु जम्भेश्वर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। 
  • इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रह्माकुमारियों के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर राज्य स्तरीय अभियान ‘समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा’ का शुभारंभ करेंगी।

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा

  • संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज 10 मार्च से शुरू होगा और 4 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान 20 बैठकें होंगी। वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मणिपुर का बजट पेश करेंगी।

एमपी के माधव राष्ट्रीय उद्यान में आज राज्य के 9वें टाइगर रिजर्व का उद्घाटन किया जाएगा

  • मध्य प्रदेश के माधव राष्ट्रीय उद्यान में आज 10 मार्च को मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य के 9वें टाइगर रिजर्व का उद्घाटन करेंगे। 
  • इसके अतिरिक्त सीएम मोहन यादव माधव राष्ट्रीय पार्क के अंदर 13 किलोमीटर लंबी पत्थर की सुरक्षा दीवार का भी उद्घाटन करेंगे।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी UN में महिलाओं की स्थिति पर आयोग में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी

  • केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल आज 10 मार्च को  न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र-UN मुख्यालय में शुरू होने वाले महिलाओं की स्थिति से संबंधित आयोग के 69वें सत्र में भाग लेगा।
  • केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में भारत का पक्ष रखेंगी। इस सम्‍मेलन में सभी महिलाओं और लड़कियों के समग्र विकास और सशक्तिकरण के लिए भारत सरकार की महत्‍वपूर्ण पहलों की जानकारी दी जाएगी।

पीएम नरेंद्र मोदी 11 मार्च से मॉरीशस के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11-12 मार्च को मॉरीशस का दौरा करेंगे और मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं भारतीय नौसेना के एक जहाज के साथ भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी भी समारोह में भाग लेगी।

Waves का पहला एडिशन 1 से 4 मई को मुंबई में होगा आयोजित 

  • वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (Waves) का पहला एडिशन 1 मई से 4 मई के बीच मुंबई में आयोजित किया जाएगा। 
  • बताना चाहेंगे आगामी वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (Waves) भारतीय क्रिएटर्स और टेकनोलजिस्ट को ग्लोबल इंडस्ट्री लीडर्स से जोड़ने के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में काम करेगा।

केंद्रीय गृहमंत्री ने ड्राइवरों के लिए एक सहकारी संगठन बनाने की सरकारी-योजना की घोषणा की

  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश में ड्राइवरों के लिए एक सहकारी संगठन बनाने की सरकारी योजना की घोषणा की है।

अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स

भारत-किर्गिस्तान संयुक्त विशेष बल अभ्यास का 12वां संस्करण ‘खंजर-XII’ आज से होगा शुरू

  • भारत-किर्गिस्तान संयुक्त विशेष बल अभ्यास का 12वां संस्करण खंजर-XII आज 10 मार्च को किर्गिस्तान में शुरू होगा। 14 दिनों का यह संयुक्त अभ्यास 23 मार्च तक चलेगा। इसका उद्देश्य शहरी और पहाड़ी इलाकों में आतंकरोधी और विशेष बल परिचालन में अनुभवों और सर्वोत्तम तरीकों का आदान-प्रदान करना है। 
  • बताना चाहेंगे पिछला अभ्यास गत वर्ष जनवरी में भारत में आयोजित किया गया था।

मार्क कार्नी बने कनाडा के नए प्रधानमंत्री 

  • पूर्व सेंट्रल बैंकर मार्क कार्नी (Mark Carney) कनाडा के अगले प्रधानमंत्री होंगे। सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी ने उन्हें अपना नेता चुना है। बताना चाहेंगे 59 वर्षीय कार्नी पीएम जस्टिन ट्रूडो की जगह लेंगे। 

भारत और EU आज ब्रुसेल्स में प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लिए 10वें दौर की वार्ता शुरू करेंगे

  • भारत और 27 देशों का यूरोपीय संघ-EU आज 10 मार्च को ब्रुसेल्स में प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लिए 10वें दौर की वार्ता शुरू करेंगे। 
  • बता दें कि इस बैठक में बाकी बचे मुद्दों का समाधान निकालने पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है ताकि साल के अंत तक समझौते को अंतिम रूप दिया जा सके।

खेल करंट अफेयर्स

भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को 4 विकेटों से हराकर तीसरी बार ICC चैंपियंस ट्रॉफ़ी जीती 

  • भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को 4 विकेटों से हराकर तीसरी बार ICC चैंपियंस ट्रॉफ़ी अपने नाम की है। 
  • वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को “प्लेयर ऑफ द मैच” और न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र को “प्लेयर ऑफ द सीरीज” घोषित किया गया है।

ISL फुटबॉल में आज पंजाब एफसी का मुकाबला मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब से होगा

  • इंडियन सुपर लीग (ISL) फुटबॉल में आज 10 मार्च को कोलकाता के किशोर भारती क्रीड़ांगन स्टेडियम में पंजाब एफसी का मुकाबला मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।

WPL क्रिकेट में, मुंबई इंडियंस का मुकाबला आज गुजरात जायंट्स से होगा

  • महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में, मुंबई इंडियंस का मुकाबला आज 10 मार्च को गुजरात जायंट्स से होगा। बताना चाहेंगे यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 के दूसरे चरण का उद्घाटन किया

  • जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 (Khelo India Winter Games 2025) के दूसरे चरण का उद्घाटन किया है।

This summary is prepared by our editorial team from official releases and reputed news sources for exam preparation. Please confirm dates and figures with official notifications. Found an error? Report a correction.

One Liner

करंट अफेयर्स - 02 अक्टूबर, 2026 I Current Affairs 02 October, 2026

स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरलाइन अवार्ड्स 2026 के तहत दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन सिंगापुर एयरलाइंस बन गयी है I करंट अफेयर्स - 02 अक्टूबर, 2026

Read · हिन्दी Quiz