Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice
One Liner Current Affairs · 9 March 2025

करंट अफेयर्स - 09 मार्च, 2025 | Current Affairs 09 March, 2025

CA

Latest Current Affair Editorial Team

8 min read

Share

हर वर्ष 9 मार्च को दुनियाभर में ‘विश्व डीजे दिवस’ (World Dj Day 2025) मनाया जाता है। Daily Current Affairs in hindi । करंट अफेयर्स - 09 मार्च, 2025 । Current Affairs 09 March, 2025 in hindi

One Line

Railway, UP Police, MP Police, Bank, UPSC और Govt. Jobs एग्जाम की तैयारी के लिए 09 मार्च, 2025 के मुख्य करंट अफेयर्स इस प्रकार हैं:-

  1. हर वर्ष 9 मार्च को दुनियाभर में ‘विश्व डीजे दिवस’ (World Dj Day 2025) मनाया जाता है। 
  2. मार्च 2025 में, पंजाब राज्य सरकार ने महिला एवं बाल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 'प्रोजेक्ट हिफाजत' शुरू किया है।
  3. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 'नमो अस्पताल' का उद्धाटन किया गया है।
  4. हाल ही में एचडीएफसी बैंक ने प्रोजेक्ट हक (हवाई अनुभवी कल्याण केंद्र) लॉन्च किया है।
  5. ‘द वेल्थ रिपोर्ट 2025 के अनुसार, वैश्विक संपत्ति रैंकिंग में भारत का चौथा स्थान है।
  6. हाल ही में नई दिल्ली में 'साहित्य अकादमी’ का साहित्य महोत्सव 2025' को आयोजित किया गया।
  7. हाल ही में उत्तराखंड राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की एकीकृत पेंशन योजना और नई आबकारी नीति 2025 को मंजूरी दे दी है।
  8. हाल ही में हैदराबाद आईआईटी संस्थान और कोल इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छ कोयला ऊर्जा तथा नेट जीरो केंद्र स्थापित करने के लिए साझेदारी की है।
  9. हाल ही में बिहार में पहली बार सशस्त्र बलों की सैन्य शक्ति का जीवंत प्रदर्शन शौर्य वेदना उत्सव आयोजित हुआ है।
  10. हाल ही में बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर रखा गया है।
  11. हाल ही में पंचायती राज मंत्रालय ने महिलाओं के वास्तविक नेतृत्व को बढ़ावा देने और 'सरपंच पति' संस्कृति को खत्म करने के लिए एक नई मुहिम की शुरुआत की है।
  12. हाल ही में हैदराबाद में मत्स्य पालन स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2.0 का आयोजन हुआ है।
  13. हाल ही में हिमाचल प्रदेश ने भारत की पहली एपीआई, हरित हाइड्रोजन और इथेनॉल सुविधा के लिए समझौता किया है।
  14. ब्रांड फाइनेंस इंश्योरेंस 2025 रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय जीवन बीमा निगम को दुनिया का तीसरा सबसे मजबूत बीमा ब्रांड माना गया है।
  15. हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने समाचार सामग्री की निगरानी के लिए एक 'मीडिया निगरानी केंद्र' स्थापित करेगी।
  16. सी ड्रैगन 2025 नौसेना अभ्यास पश्चिमी प्रशांत महासागर में गुआम के तट पर किया जा रहा है।
  17. हाल ही में समाचार में रही पंचगंगा नदी कृष्णा नदी की एक सहायक नदी है।
  18. भारत दूसरे एशियाई योगासन चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा।
  19. 'चीता इंट्रोडक्शन प्रोग्राम' के विस्तार के लिए बन्नी ग्रासलैंड और गांधीसागर अभयारण्य दो नए स्थानों का चयन किया गया है।
  20. 2025 में विशेष ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स इटली में आयोजित किए जाएंगे।
  21. स्वर्गीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में बैंगलोर सिटी यूनिवर्सिटी विश्वविद्यालय का नाम बदला जाएगा।
  22. मॉडल महिलाओं के अनुकूल ग्राम पंचायतों को लॉन्च करने के लिए पंचायती राज मंत्रालय जिम्मेदार है।
  23. हाल ही में, क्रिश्चियन स्टॉकर एक नए गठबंधन के साथ ऑस्ट्रेलिया के चांसलर बने।
  24. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने IndiaAI COMPUTE PORTAL और AlKosha डेटासेट प्लेटफॉर्म लॉन्च किया।
  25. हाल ही में मुख्यमंत्री बालिका समृद्धि योजना और मुख्यमंत्री कन्या आत्मनिर्भर योजना त्रिपुरा (राज्य) में शुरू की गई है।
  26. जे.पी. नड्डा ने त्रिपुरा में लड़कियों के लिए दो नई योजनाओं मुख्यमंत्री बालिका समृद्धि योजना और मुख्यमंत्री कन्या आत्मनिर्भर योजना की घोषणा की।
  27. खेलो इण्डिया विंटर गेम्स 2025 का दूसरा चरण आज से जम्मु-कश्मीर के गुलमर्ग में शुरू।
  28. ICC (आई. सी. सी.) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में आज दुबई में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से।
  29. भारतीय महिला कबड्डी टीम ने पांचवीबार एशियाई चैंपियनशिप जीता।
  30. भारत ने वडोदरा में WTT युवा प्रतियोगियों टूर्नामेंट में सभी 12 स्वर्ण पदकजीते।
  31. शौर्य भट्टाचार्य ने छत्तीसगढ़ ओपन 2025 में एक अद्भुत जीत हासिल की।
  32. इंदौर और उदयपुर पहले दो भारतीय शहर बन गए हैं, जिन्होंने रामसर कन्वेंशन के तहत मान्यता प्राप्त आर्द्रभूमि शहरों की वैश्विक सूची में जगह बनाई है, यह एक अंतर-सरकारी संधि है जो आर्द्रभूमि और उनके संसाधनों के संरक्षण और बुद्धिमानी से उपयोग के लिए एक रूपरेखा प्रदान करती है।
  33. हिमाचल प्रदेश सरकार ने हाल ही में भांग की खेती के लिए एक पायलट परियोजना को मंजूरी दी है।
    ➨ इस पहल का उद्देश्य भांग की कृषि, औषधीय और औद्योगिक क्षमता का पता लगाना है।
  34. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पणजी में 10वें साइंस-फाई साइंस फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया का उद्घाटन किया।
    ➨ गोवा सरकार द्वारा छात्रों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक स्वभाव और उत्साह को बढ़ावा देने के लिए हर साल वार्षिक साइंस-फाई साइंस फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया का आयोजन किया जाता है।
  35. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के देहरादून में 38वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया।
    ➨ 'ग्रीन गेम्स' की थीम के साथ, 38 वें राष्ट्रीय खेलों में पुनर्चक्रणीय सामग्री, वर्षा जल संचयन, पर्यावरण अनुकूल परिवहन प्रणाली आदि का उपयोग किया गया है।
  36. यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने "हैंड इन हैंड" नारे के तहत 2025 को 'समुदाय का वर्ष' घोषित किया है।
  37. सरकार ने राजस्थान के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेश निरवान को नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) का महानिदेशक नियुक्त किया है।
    ➨ उनकी नियुक्ति को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने मंजूरी दी।
  38. विंग कमांडर अक्षय सक्सेना को अरब सागर में एंटी-पायरेसी ऑपरेशन के दौरान उनके असाधारण योगदान के लिए वायु सेना पदक (वीरता) से सम्मानित किया गया।
  39. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार आठवां केंद्रीय बजट पेश किया।
    ➨ मध्यम वर्ग और वेतनभोगी करदाताओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि ₹12 लाख (या वेतनभोगी करदाताओं के लिए ₹12.75 लाख, जिसमें ₹75,000 की मूल कटौती शामिल है) तक की आय वालों के लिए ‘कोई’ आयकर नहीं है।
  40. 9) त्रिपुरा बहुभाषी ई-गवर्नेंस को बढ़ाने के लिए MeitY के तहत डिजिटल इंडिया भाषानी डिवीजन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाला पहला पूर्वोत्तर राज्य बन गया।
    ➨ यह पहल 22 भारतीय भाषाओं का समर्थन करने वाली AI-संचालित वास्तविक समय अनुवाद और भाषण तकनीकों को एकीकृत करती है
  41. IISc बेंगलुरु ने THE वर्ल्ड रैंकिंग 2025 में कंप्यूटर विज्ञान में 99वां स्थान प्राप्त करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। यह पहली बार है जब किसी भारतीय संस्थान ने इस विषय के लिए वैश्विक शीर्ष 100 में प्रवेश किया है।
  42. योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ में भगदड़ की घटना की जांच के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति हर्ष कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक समिति का गठन किया है।
  43. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की कि गुवाहाटी से 478 किमी पूर्व में स्थित जिला मुख्यालय शहर डिब्रूगढ़ को अगले तीन वर्षों के भीतर राज्य की दूसरी राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा।

प्रमुख समाचार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज होगा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला

  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy 2025) क्रिकेट के फाइनल में 9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड आमने सामने होंगे। यह मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। 
  • वहीं ICC पैनल से दो अनुभवी अम्‍पायर पॉल रीफेल और रिचर्ड इलिंगवर्थ फाइनल मैच में अम्‍पायर होंगे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज नागपुर के मिहान में करेंगे पतंजलि मेगा फूड और हर्बल पार्क का उद्घाटन

  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज 9 मार्च को नागपुर के मिहान में विशेष आर्थिक क्षेत्र में पतंजलि मेगा फूड और हर्बल पार्क का उद्घाटन करेंगे।

भारत ने छठी एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब जीता

  • भारत ने छठी एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। भारत ने तेहरान में खेले गए फाइनल मैच में ईरान को 32-25 से पराजित किया। बताना चाहेंगे भारतीय टीम ने प्रतियोगिता का पांचवीं बार खिताब जीता है।

दिल्ली-सरकार ने महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी

  • दिल्ली सरकार ने गरीब महिलाओं को 2,500 रुपये देने के लिए ‘महिला समृद्धि योजना’ (Mahila Samridhi Yojana) को मंजूरी दी है। बताना चाहेंगे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली सरकार की मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई।
  • वहीं महिला समृद्धि योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के लिए जल्द ही एक पोर्टल की शुरूआत की जाएगी।

NCW ने प्री-मैरिटल काउंसलिंग केंद्रों की एक नई पहल “तेरे मेरे सपने” की शुरुआत की 

  • राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विवाह पूर्व परामर्श (प्री-मैरिटल काउंसलिंग) केंद्रों की एक नई पहल “तेरे मेरे सपने” की शुरुआत की है। यह पहल देश के 9 राज्यों में 21 केंद्रों के साथ शुरू की जाएगी।

जेल से रिहा हुए दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल

  • दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को शनिवार 8 मार्च को जेल से रिहा कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सियोल की एक अदालत ने एक दिन पहले उनकी गिरफ़्तारी रद्द कर दी थी। अब यून सुक येओल पर हिरासत में लिए बिना विद्रोह का मुकदमा चलाया जाएगा।

श्रीलंका के कोलंबो में दो-दिवसीय ‘स्टडी इन इंडिया’ एक्सपो की शुरुआत हुई

  • श्रीलंका के कोलंबो में दो दिवसीय ‘स्टडी इन इंडिया’ एक्सपो की शुरुआत हुई है, जिसमें कई भारतीय शिक्षण संस्थान भाग ले रहे हैं। इस एक्सपो का आयोजन एशिया लीडिंग एजुकेशनल एग्जीबिशन ऑर्गेनाइजेशन-अफेयर्स द्वारा भारतीय उच्चायोग के सहयोग से किया जा रहा है।

पाकिस्तान ने अफ़गान शरणार्थियों पर कार्रवाई तेज़ की

  • पाकिस्तान सरकार ने अफगान नागरिक कार्ड धारकों के लिए स्वेच्छा से देश छोड़ने की समय सीमा इस महीने की 31 तारीख तय की है। इन अफ़गान प्रवासियों में इस्लामाबाद और रावलपिंडी में रहने वाले और तीसरे देशों में पुनर्वास की प्रतीक्षा कर रहे लोग शामिल हैं। बताना चाहेंगे दस्तावेज़ के अनुसार, ACC धारकों का निर्वासन अगले महीने की पहली तारीख से शुरू होगा।

अश्विनी वैष्णव ने तेलंगाना में गीगा फैक्ट्री की पहली इकाई की आधारशिला रखी

  • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार 8 मार्च को तेलंगाना के दिवितिपल्ली में गीगा फैक्ट्री की पहली इकाई की आधारशिला रखी है। इस फैक्ट्री की पहली इकाई औद्योगिक और ऑटोमोटिव बैटरी प्रमुख,अमारा राजा ग्रुप की लिथियम-आयन सेल निर्माण का हिस्सा है।

This summary is prepared by our editorial team from official releases and reputed news sources for exam preparation. Please confirm dates and figures with official notifications. Found an error? Report a correction.

One Liner

करंट अफेयर्स - 02 अक्टूबर, 2026 I Current Affairs 02 October, 2026

स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरलाइन अवार्ड्स 2026 के तहत दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन सिंगापुर एयरलाइंस बन गयी है I करंट अफेयर्स - 02 अक्टूबर, 2026

Read · हिन्दी Quiz