करंट अफेयर्स - 09 जनवरी, 2025

Railway, UP Police, MP Police, Bank, UPSC और Govt. Jobs एग्जाम की तैयारी के लिए Current Affairs -

  1. भारत में हर वर्ष 09 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस (Pravasi Bharatiya Divas 2025) मनाया जाता है। प्रवासी भारतीय दिवस की शुरुआत साल 2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के घोषणा के साथ हुई थी। यह दिन भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है।
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भुवनेश्‍वर के जनता मैदान में 09 जनवरी की सुबह 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्‍मेलन का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस सम्‍मेलन का विषय है- “विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान”।
  3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 09 जनवरी से मेघालय और ओडिशा के दौरे पर रहेंगी। 
  4. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार 09 जनवरी को एक दिन की मध्‍य प्रदेश यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह इंदौर में चल रही व‍िभिन्‍न सड़क परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।
  5. बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक, कवि और लेखक ‘प्रीतीश नंदी’ (Pritish Nandy) का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  6. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-ISRO ने स्पैडेक्स मिशन के अंतर्गत पृथ्वी की निचली कक्षा में घूम रहे अपने दो उपग्रहों के डॉकिंग परीक्षण को एक बार फिर स्‍थगित कर दिया है। इसरो ने पहले उपग्रहों की डॉकिंग 7 जनवरी और उसके बाद 09 जनवरी को निर्धारित की थी। 
  7. सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में महाकुंभ 2025 (MahaKumbh 2025) को समर्पित आकाशवाणी और दूरदर्शन के दो विशेष गीतों का लोकार्पण किया है।
  8. रेल मंत्रालय के अनुसार कटरा से श्रीनगर के बीच ‘जम्मू श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस’ (Jammu-Srinagar Vande Bharat Express) शीघ्र शुरू होगी। इस ट्रेन में आठ डिब्बे होंगे और यह यात्रा केवल तीन घंटे दस मिनट में पूरी होगी। 
  9. डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन के अंतर्गत स्वतंत्र व्यापार प्रभाग-IBD इंडिया एआई ने भारत में कृत्रिम बुद्धिमत्ता को अपनाने और विकसित करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।
  10. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार 08 जनवरी को कांडला में ‘दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण’ (Deendayal Port Authority-DPA) में कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया है।
  11. 18 वें प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन भुवनेश्वर में किया जा रहा है।
  12. विश्व हिंदी दिवस 2025 का थीम हिंदी एकता और सांस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज है।
  13. मार्टिन गप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है, वह न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ी है।
  14. जॉन ड्रामानी महामा ने हाल ही में घाना के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली है।
  15. प्रवासी भारतीय दिवस 2025 का उद्घाटन पी.एम. नरेंद्र मोदी किया।
  16. एयरो इंडिया 2025 का आयोजन बेंगलुरु में किया जा रहा है।

  17. वित्त मंत्रालय के तहत नए राजस्व सचिव के रूप में तुहिन कांता पांडे नियुक्त किया गया है।

  18. वित्त मंत्रालय के तहत निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के सचिव के रूप में अरुणीश चावला को नियुक्त किया गया है।

  19. नई दिल्ली में राजदूतों की गोलमेज बैठक की अध्यक्षता रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह करेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स

  1. घाना में ‘जॉन ड्रामानी महामा’ ने पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के बाद राष्ट्रपति पद की शपथ ली है।
  2. बांग्लादेश के साथ केंद्र सरकार के खुले निविदा समझौते के तहत 27 हजार टन चावल की दूसरी खेप 10 जनवरी को भारत के काकीनाडा बंदरगाह से चटगाँव बंदरगाह पहुँचेगी। बता दें कि अंतरिम सरकार के गठन के बाद यह भारत से बांग्लादेश के लिए पहला चावल निर्यात है।
  3. हाल ही में बांग्लादेश के आव्रजन तथा पासपोर्ट विभाग ने अपदस्थ प्रधानमंत्री ‘शेख हसीना’ (Sheikh Hasina) सहित 97 लोगों के पासपोर्ट रद्द कर दिए हैं। 
  4. विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अफगानिस्‍तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मावलावी आमिर खान मुत्‍तकी ने 08 जनवरी को दुबई में द्विपक्षीय संबंधों से जुडे विभिन्‍न मुद्दों और क्षेत्रीय घटनाक्रम पर चर्चा की है।
  5. श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने द्वीप की बिगड़ती अर्थव्यवस्था के मद्देनजर प्रमुख प्राथमिकताओं की घोषणा की है। केंद्रीय बैंक की 2025 नीति एजेंडा के तहत लचीले मुद्रास्फीति लक्ष्यीकरण ढांचे में 5 प्रतिशत लक्ष्य पर मुद्रास्फीति स्थिरीकरण पर जोर दिया है।

खेल करंट अफेयर्स

  1. न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर ‘मार्टिन गुप्टिल’ (Martin Guptill Retirement) ने 38 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। गुप्टिल का क्रिकेट करियर करीब 14 साल का रहा है। 
  2. इंडियन सुपर लीग में गुरुवार 09 जनवरी को चेन्नईयिन फुटबॉल क्‍लब का सामना ओडिशा से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से चेन्‍नई में खेला जाएगा।
  3. मलेशिया ओपन बैडमिंटन में भारत के ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो मिश्रित युगल के अंतिम 16 में बाहर हो गए हैं। 
  4. हॉकी इंडिया लीग में डच ड्रैग-फ्लिकर जिप जानसेन की शानदार हैट्रिक से तमिलनाडु ड्रैगन्स ने टीम गोनासिका को 6-5 से हराया है। 

In News

  1. राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम-NDFDC के माध्यम से 9 से 19 जनवरी 2025 तक अकोटा स्टेडियम, वडोदरा, गुजरात में 23वें दिव्य कला मेले का आयोजन किया जाएगा। 
  2. राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान-NIFT ने बुधवार 08 जनवरी को भारत का पहला AI और EI संचालित फैशन पूर्वानुमान मंच ‘विज़नेक्स्ट’ (VISIONXT) का उद्घाटन किया है। 
  3. अमरीका में दो भारतवंशी, कन्नन श्रीनिवासन और जे. जे. सिंह, वर्जीनिया की स्‍टेट लेजिस्‍लेचर के लिए हुए विशेष चुनाव में निर्वाचित हुए हैं। श्रीनिवासन को राज्य की सीनेट के लिए चुना गया, जबकि सिंह राज्य प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गये हैं।
  4. खनन मंत्रालय ने खनन के भविष्य की दिशा तय करने के लिए बुधवार 08 जनवरी को नई दिल्ली में एक चिंतन शिविर का आयोजन किया है। 
  5. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रयागराज एयरपोर्ट का नया टर्मिनल इस वर्ष 15 जनवरी तक काम करना शुरू कर देगा।
  6. भारत और यूरोपीय संघ की मानवाधिकार 11वीं वार्ता 08 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित की गई है। इस वार्ता की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव पीयूष श्रीवास्तव और भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फ़िन ने की है।
  7. हाल ही में आंध्र प्रदेश के तिरुपति में भगदड़ से छह लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा 10 से 12 जनवरी को वैकुंठ एकादशी दर्शन के लिए टोकन जारी करने वाले काउंटर पर हुआ। वहीं भगदड़ (Tirupati Stampede) में घायल हुए 40 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि घायलों की जानकारी देने और सहायता प्रदान करने के लिए एक नियंत्रण कक्ष और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 0877-2236007 जारी किया गया है। 
  8. जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार 08 जनवरी को 55 सदस्यीय युवा दल को विकसित भारत युवा नेता संवाद- राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 (National Youth Festival 2025) में भाग लेने के लिए नई दिल्ली रवाना किया है। 
  9. प्रयागराज नगर निगम ने पिछले दो वर्षों में अनेक ऑक्सीजन बैंक स्थापित करने के लिए जापानी मियावाकी पद्धति (Miyawaki Method) का उपयोग कर पिछले दो वर्षों में प्रयागराज में लगभग 56,000 वर्ग मीटर घने जंगल उगाए गए हैं। 
  10. भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड ने समझौता ज्ञापन निष्पादन में लगातार चौथे वर्ष ‘उत्कृष्ट’ रेटिंग प्राप्त की है। 
करंट अफेयर्स - 14 अगस्त, 2026 I Current Affairs 14 August, 2026
1. एशिया की पहली डेज़र्ट-थीम वाली ड्राइव-थ्रू नाइट सफारी को किस राज्य में शुरू किया जाएगा? – गुजरात2. पब्लिक डेटा को आसानी से खोजने के लिए ‘तथ्यकोश’ नामक प्लेटफॉर्म किस राज्य सरकार ने लॉन्च किय\u0
करंट अफेयर्स - 13 अगस्त, 2026 I Current Affairs 13 August, 2026
1. कानूनी तौर पर मौत की सज़ा को खत्म करने वाला मध्य पूर्व और अरब का पहला देश कौन बन गया है? – लेबनान2. युवा मामले और खेल मंत्रालय ने कामकाज में कमियों के कारण निम्न में किस खेल संस्था की मान्यता रद्\u092
करंट अफेयर्स - 12 अगस्त, 2026 I Current Affairs 12 August, 2026
1. आईआईटी दिल्ली में परम प्रज्ञा एआई सुपरकंप्यूटर का अधिकारिक रूप से उद्घाटन किसने किया है? – नरेंद्र मोदी2. मिस वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता का आयोजन किस देश में किया जा रहा है? – वियतनाम3. बशर अल-असद कि
करंट अफेयर्स - 11 अगस्त, 2026 I Current Affairs 11 August, 2026
1. टैलिसमैन सेबर 2027 अभ्यास का आयोजन किस देश में किया जाएगा? – ऑस्ट्रेलिया2. अब्दुस सलाम इंटरनेशनल सेंटर फॉर थ्योरेटिकल फिजिक्स (ICTP) ने किस भारतीय वैज्ञानिक को ‘डिराक मेडल 2026’ से सम्मानित किया है? – द
करंट अफेयर्स - 10 अगस्त, 2026 I Current Affairs 10 August, 2026
1. एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला को हाल ही में किस देश का 36 वां राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है? – कोलंबिया2. FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी स्क्वैश खिताब जीतने वाले पहले भारतीय कौन बन गए हैं? – सूरज कुमार चंद
करंट अफेयर्स - 08 अगस्त, 2026 I Current Affairs 08 August, 2026
1. भारत का सर्वश्रेष्ठ नॉन-कंटेनर बंदरगाह 2026 पुरस्कार किस बंदरगाह को दिया गया है? – दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (कांडला)2. मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किस राज्य से किया गया है? – \
करंट अफेयर्स - 07 अगस्त, 2026 I Current Affairs 07 August, 2026
1. किस देश में स्थित मैसाचुसेट्स राज्य और बोस्टन शहर ने 15 अगस्त को भारत दिवस मनाने की घोषणा की है? – अमेरिका2. भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस (BIRC) 2026 का आयोजन कहाँ किया जाएगा? – नई दिल्ली3. विश्व स्तनप\u0
करंट अफेयर्स - 06 अगस्त, 2026 I Current Affairs 06 August, 2026
1. संसद से सुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक, 2026 को मंज़ूरी मिलने के बाद भारत के सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या को 34 से बढ़ाकर कितना करने की घोषणा की गयी है? – 382. चर्चा में रहा ऑपरेशन त्रिशूल CBI
करंट अफेयर्स - 05 अगस्त, 2026 I Current Affairs 05 August, 2026
1. अंतर्राष्ट्रीय क्लाउडेड लेपर्ड दिवस पर क्लाउडेड लेपर्ड के संरक्षण के लिए किस देश ने एक नया एक्शन प्लान लॉन्च किया है? – भारत2. मनमोहन सिंह लिब्रहान मद्रास और अन्य किस उच्च न्यायालय के पूर्व
करंट अफेयर्स - 03 अगस्त, 2026 I Current Affairs 03 August, 2026
1. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया है? – आंध्र प्रदेश2. फ्लोटिंग सोलर पावर प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने के भारत सरका\u09
करंट अफेयर्स - 31 जुलाई, 2026 I Current Affairs 31 July, 2026
1. विश्व रेंजर दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है? – 31 जुलाई2. पुरुषों की 100 मीटर T47 एक स्प्रिंट इवेंट में भारत के दिलीप महादु गावित ने कौन सा पदक जीता है? – स्वर्ण पदक3. दुर्लभ मृदा तत्व के लिए एक्सप्लोर\u094
करंट अफेयर्स - 29 जुलाई, 2026 I Current Affairs 29 July, 2026
1. भारत का प्रमुख समुद्री और मैन्युफैक्चरिंग हब बनने के लिए किस राज्य सरकार ने ‘शिपबिल्डिंग एंड रिपेयर पॉलिसी 2026’ को लॉन्च किया है? – गुजरात2. मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि योजना किस राज्य मे\u
करंट अफेयर्स - 30 जुलाई, 2026 I Current Affairs 30 July, 2026
1. भारत का प्रमुख समुद्री और मैन्युफैक्चरिंग हब बनने के लिए किस राज्य सरकार ने ‘शिपबिल्डिंग एंड रिपेयर पॉलिसी 2026’ को लॉन्च किया है? – गुजरात2. मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि योजना किस राज्य मे\u
करंट अफेयर्स - 29 जून, 2026 I Current Affairs 29 June, 2026
1. भारत ने हाल ही में ऑपरेशन अमिस्ताद को किस देश में शुरू किया है? – वेनेजुएला2. हाइड्रोजन उत्पादन केंद्र शुरू करने वाला दुनिया का पहला देश कौन बन गया है? – भारत3. चर्चा में रही हेलिना मिसाइल को कि\u
करंट अफेयर्स - 29 जुलाई, 2026 I Current Affairs 29 July, 2026
1. माइक्रोपोरेलस कोल्हापुरेंसिस नामक पॉलीपोर फंगस की एक नई प्रजाति की खोज कहाँ की गयी है? – कोल्हापुर2. राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन \u
करंट अफेयर्स - 28 जुलाई, 2026 I Current Affairs 28 July, 2026
1. 27 जुलाई 2026 को भारत के महान राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम जी की कौन सी पुण्यतिथि मनाई गयी? – 11 वीं2. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नए ऑफिस कॉम्प्लेक्स ‘आयकर सिंधु’ का उ
About Us Contact Us Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions Editorial Policy Fact Checking Policy