करंट अफेयर्स - 07 मार्च, 2025 | Current Affairs 07 March, 2025

Railway, UP Police, MP Police, Bank, UPSC और Govt. Jobs एग्जाम की तैयारी के लिए 07 मार्च, 2025 के मुख्य करंट अफेयर्स इस प्रकार हैं:-

  • भारत में हर वर्ष 7 मार्च को जन औषधि दिवस (Jan Aushadhi Diwas 2025) मनाया जाता है। 
  • महिला दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा “नारी शक्ति से विकसित भारत” सम्मेलन का उद्घाटन किया गया।
  • बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम ने वनडे से अपने संन्यास की घोषणा की है।
  • टेबल टेनिस के दिग्गज अचंता शरथ कमल ने अपनी संन्यास की घोषणा की।
  • केंद्र सरकार ने 'प्रोजेक्ट लायन' को हरी झंडी दे दी है।

प्रमुख समाचार

साहित्य अकादमी 7 मार्च से 12 मार्च तक नई दिल्ली में वार्षिक साहित्य महोत्सव आयोजित करेगा 

  • साहित्य अकादमी की ओर से 7 मार्च से 12 मार्च, 2025 तक नई दिल्ली में वार्षिक साहित्य महोत्सव यानी ‘फेस्टिवल ऑफ लेटर्स 2025’ आयोजित किया जाएगा।
  • इस समारोह में लगभग 120 सत्र होंगे, जिसका विषय है ”भारतीय साहित्यिक परंपराएँ”। साहित्य महोत्सव में प्रवेश निःशुल्क है।

मौसम विभाग ने विभिन्‍न क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना व्‍यक्‍त की

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और सिक्किम के विभिन्‍न क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। 
  • मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी, मध्य भारत और गुजरात राज्य में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

पीएम मोदी आज से गुजरात, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के दो दिन के दौरे पर रहेंगे

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 7 मार्च से गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दादरा तथा नगर हवेली और दमण-दीव की दो दिन की यात्रा पर रहेंगे। 

बारबाडोस ने पीएम मोदी को “ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस पुरस्कार” से सम्मानित किया

  • कैरेबियाई देश बारबाडोस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19 महामारी के दौरान उनके कुशल नेतृत्व और सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिष्ठित “ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस पुरस्कार” से सम्मानित किया है। 
  • बताना चाहेंगे विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरीटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ब्रिजटाउन, में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्‍कार स्‍वीकार किया।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आज विधानसभा में बजट पेश करेंगे 

  • जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जिनके पास वित्त विभाग भी है, आज 7 मार्च को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बजट पेश करेंगे।

तेलंगाना सरकार ने अनुसूचित जातियों के उप-वर्गीकरण को दी मंजूरी

  • तेलंगाना सरकार के मंत्रिमंडल ने अनुसूचित जातियों को समूह 1, 2 तथा 3 में उप-वर्गीकृत करने और शिक्षा, रोजगार एवं स्थानीय निकायों में पिछड़े वर्गों के लिए 42 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए मसौदा विधेयकों को मंजूरी दी है।

आज मनाई जाएगी मैसूर आकाशवाणी केंद्र की 90वीं वर्षगांठ

  • मैसूर आकाशवाणी केंद्र की शुक्रवार 7 मार्च को 90वीं वर्षगांठ है। बताना चाहेंगे इस अवसर पर आज एक समारोह आयोजित किया जा रहा है। 
  • आकाशवाणी और समाचार सेवा प्रभाग की महानिदेशक डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ आज आकाशवाणी मैसूर में सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘नूडी नाडा संगम’ का उद्घाटन करेंगी।

महाराष्ट्र विधानसभा ने महाराष्‍ट्र भूमि राजस्व संहिता संशोधन विधेयकः 2025 सर्वसम्मति से पारित किया

  • महाराष्ट्र विधानसभा ने महाराष्‍ट्र भूमि राजस्व संहिता संशोधन विधेयक 2025 गुरुवार 6 मार्च को सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। 
  • बता दें कि राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सदन में विधेयक पेश किया। इस संशोधन से सरकारी बकाया के चलते नीलाम की गई और सरकार के पास जमा परती जमीनें किसानों को वापस मिल सकेंगी।

CISF में अगले दो वर्षों में 20 हजार से ज्यादा कर्मियों की भर्ती की जाएगी

  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल- CISF में अगले दो वर्षों में 20 हजार से ज्यादा कर्मियों की भर्ती की जाएगी।

अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स

डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको को टैरिफ से दी छूट

  • अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको और कनाडा से आए सामान पर 25 प्रतिशत शुल्‍क लगाने का निर्णय एक महीने के लिए स्थगित कर दिया है।

UN, बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए मासिक खाद्य सहायता को 50% से भी कम करेगा 

  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संयुक्त राष्ट्र (UN) आगामी अप्रैल से बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए मासिक खाद्य सहायता 12.50 डॉलर से घटाकर 6 डॉलर प्रति माह कर रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में चक्रवात अल्फ्रेड के देश के पूर्वी तट के करीब पहुंचने पर आपातकालीन चेतावनी जारी

  • ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में राज्य आपातकालीन सेवा ने चक्रवात अल्फ्रेड (Tropical Cyclone Alfred) के देश के पूर्वी तट के करीब पहुंचने पर गुरुवार 6 मार्च को आपातकालीन चेतावनी जारी की है। 
  • बताना चाहेंगे न्यू साउथ वेल्स में नॉर्दन रिवर क्षेत्र के निवासियों से वहां से दूर जाने का आग्रह किया गया है। इस क्षेत्र में नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और तेज बारिश के कारण बाढ़ आने की आशंका है।

यूरोपीय संघ के नेताओं ने ब्रुसेल्स में आपातकालीन बैठक की

  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूक्रेन को अमरीका की सैन्य सहायता के निलंबन के बाद यूरोपीय संघ के नेताओं ने गुरुवार 6 मार्च को ब्रुसेल्स में एक आपातकालीन बैठक की है। 
  • इस बैठक में यूरोपीय संघ के नेताओं ने मुख्य रूप से अपनी रक्षा प्रतिबद्धताओं को मजबूत करने और यूक्रेन के लिए निरंतर समर्थन सुनिश्चित करने पर बल दिया है।

खेल करंट अफेयर्स

WPL क्रिकेट में आज गुजरात जायंट्स का सामना डेल्‍ही कैपिटल्स से होगा

  • महिला प्रीमियर लीग-WPL क्रिकेट में 7 मार्च को गुजरात जायंट्स का सामना डेल्‍ही कैपिटल्स से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

सुनील छेत्री फीफा इंटरनेशनल मैचों के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे

  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अनुसार पूर्व भारतीय कप्तान सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) इस महीने मॉलदीव और बांग्लादेश के साथ फीफा इंटरनेशनल मैचों के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे। 
  • बताना चाहेंगे इससे पहले, सुनील छेत्री ने पिछले वर्ष जून में कुवैत के साथ अपना अंतिम मैच खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की थी।

बांग्‍लादेशी क्रिकेटर मुश्फिकुर रहीम ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की

  • बांग्‍लादेश के दिग्गज क्रिकेटर मुश्फिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।

ISL में पंजाब एफसी ने हैदराबाद एफसी को 3-1 से हराया

  • इंडियन सुपर लीग-ISL फुटबॉल में गुरुवार 6 मार्च को हैदराबाद में पंजाब एफसी ने हैदराबाद एफसी को 3-1 से हरा दिया है।
करंट अफेयर्स - 29 जून, 2026 I Current Affairs 29 June, 2026
1. भारत ने हाल ही में ऑपरेशन अमिस्ताद को किस देश में शुरू किया है? – वेनेजुएला2. हाइड्रोजन उत्पादन केंद्र शुरू करने वाला दुनिया का पहला देश कौन बन गया है? – भारत3. चर्चा में रही हेलिना मिसाइल को कि\u
करंट अफेयर्स - 06 जुलाई, 2026 I Current Affairs 06 July, 2026
1. इंटरनेशनल बुकर प्राइज का नाम बदलकर क्या करने की घोषणा की गयी है? – बुखमैन इंटरनेशनल बुकर प्राइज2. महिलाओं और बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए ‘ऑपरेशन सुरक्षित साइबरस्पेस’ शुर
करंट अफेयर्स - 04 जुलाई, 2026 I Current Affairs 04 July, 2026
1. जलवायु और भौगोलिक डेटा के आधार पर डेंगू के जोखिम का आकलन करने के लिए किसने ‘क्लाईमेड मॉडल विकसित किया है? – आईआईटी खड़गपुर2. रियाद महरेज किस खेल से संबंधित हैं जिन्होंने सन्यास ले लिया है? – फु
करंट अफेयर्स - 03 जुलाई, 2026 I Current Affairs 03 July, 2026
1. USISPF लीडरशिप अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया? – सुनील भारती मित्तल2. जुलाई 2026 भारत का विदेश सचिव किसे नियुक्त किया गया है? – विक्रम मिसरी3. हेलीकॉप्टर ऑपरेशन के लिए भारत की पहली सैटेलाइट-आधारित लैंड\u0
करंट अफेयर्स - 02 जुलाई, 2026 I Current Affairs 02 July, 2026
1. भारतीय वायु सेना के 51वें उप प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है? – आशुतोष दीक्षित2. स्मारकों को गोद लेने और विरासत से जुड़ी योजनाएं हाल ही में किस राज्य \/ केन्द्रशासित प्रदेश द्वारा शुरू की गयी है? &nda
करंट अफेयर्स - 01 जुलाई, 2026 I Current Affairs 01 July, 2026
1. भारत के 31 वें आर्मी चीफ कौन नियुक्त किये गए हैं? – धीरज सेठ2. रिम ऑफ़ द पैसिफिक (RIMPAC) सैन्य अभ्यास के 30वें संस्करण का आयोजन किस देश के नेतृत्व में हवाई द्वीप समूह में किया जा रहा है? – अमेरिका3. अहमदाब\u093
करंट अफेयर्स - 30 जून, 2026 I Current Affairs 30 June, 2026
1. भारत के पहले ऑफशोर (समुद्र के किनारे या समुद्र में बने) एयरपोर्ट के लिए किस राज्य में मंजूरी दी गई है? – महाराष्ट्र2. ब्रैकीबैक्टीरियम नेताजी नामक बैक्टीरिया की एक नई प्रजाति हाल ही में किस रा\u0
करंट अफेयर्स - 27 जून, 2026 I Current Affairs 27 June, 2026
1. फीफा द्वारा हाल ही में किस देश के फुटबॉल संघ को निलंबित किया गया है? – नेपाल2. LineShine किस देश का सुपरकंप्यूटर है जिसे दुनिया के सबसे तेज सुपरकंप्यूटर घोषित किया गया है? – चीन3. चर्चा में रही मुख्यमं\u092
करंट अफेयर्स - 26 जून, 2026 I Current Affairs 26 June, 2026
1. एंटरप्राइज़ AI का इस्तेमाल करने वाला भारत का पहला प्रमुख बंदरगाह कौन बन गया है? – वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह2. भारत में ‘डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड’ नेटवर्क के खिलाफ किसने ‘ऑपरेशन चक्र-VI’ शुरू किया है? – \u093
करंट अफेयर्स - 24 जून, 2026 I Current Affairs 24 June, 2026
1. जून 2026 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा कितने लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया? – 652. फ्रांस्वा एंगलर्ट को किस क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था जिनका हाल ही मे
करंट अफेयर्स - 23 जून, 2026 I Current Affairs 23 June, 2026
1. कीर स्टार्मर किस देश के प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है? – इंग्लैंड2. खुरासानी इमली किस राज्य से संबंधित है जिसे हाल ही में GI टैग दिया गया है? – मध्य प्रदेश3. 200 T
करंट अफेयर्स - 22 जून, 2026 I Current Affairs 22 June, 2026
1. 21 जून को मनाए गए 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम क्या है? – स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing)2. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) द्वारा जारी एनर्जी ट्रांज़िशन इंडेक्स 2026 में भारत को कौन सा स्थान दिय\u
करंट अफेयर्स - 20 जून, 2026 I Current Affairs 20 June, 2026
1. भारत का पहला परमाणु इंजीनियरिंग डिजाइन उत्कृष्टता केंद्र कहाँ स्थापित किया जाएगा? – आईआईटी हैदराबाद2. खान क्वेस्ट सैन्य अभ्यास 2026 किस देश में शुरू किया गया? – मंगोलिया3. न्यू डेवलपमेंट बैंक
करंट अफेयर्स - 19 जून, 2026 I Current Affairs 19 June, 2026
1. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का महानिरीक्षक हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है? – सुंदरराज पट्टिलिंगम2. क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में किस संस्थान को भारत का सर्वोच्च शिक्षण संस्थान घ
करंट अफेयर्स - 19 जून, 2026 I Current Affairs 19 June, 2026
1. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का महानिरीक्षक हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है? – सुंदरराज पट्टिलिंगम2. क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में किस संस्थान को भारत का सर्वोच्च शिक्षण संस्थान घ
करंट अफेयर्स - 18 जून, 2026 I Current Affairs 18 June, 2026
1. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ द्वारा AIFF अंडर 17 महिला युवा लीग का पहला संस्करण कहाँ आयोजित किया जाएगा? – छत्तीसगढ़2. 26 वीं सीनियर एशियाई तलवारबाजी चैंपियनशिप 2026 का आयोजन कहाँ किया जाएगा? – दिल्ली3. हा
About Us Contact Us Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions Editorial Policy Fact Checking Policy