करंट अफेयर्स - 21 जनवरी, 2025

Railway, UP Police, MP Police, Bank, UPSC और Govt. Jobs एग्जाम की तैयारी के लिए 21 जनवरी, 2025 के मुख्य करंट अफेयर्स इस प्रकार हैं:-

  1. सी. आर. पी. एफ.  के नए महानिदेशक के रूप में ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को नियुक्त किया गया है।
  2. संयुक्त राज्य अमेरिका के 47 वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रम्प ने शपथ ली है।
  3. हाल ही में अमेरिका (देश) ने TikTok पर प्रतिबंध लगा दिया है।
  4. गेट्स-कैम्ब्रिज इम्पैक्ट पुरस्कार 2025 की 25वीं वर्षगांठ पर 8 विजेताओं को सम्मानित किया गया।
  5. 27 वीं अंतर्राष्ट्रीय ग्लास कांग्रेस 2025 का आयोजन कोलकाता में किया जा रहा है।
  6. हाल ही में फ्लेमिंगो महोत्सव 2025 का आयोजन आंध्र प्रदेश में किया गया।
  7. संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बने।
  8. जनवरी 2025 में डोनाल्ड ट्रम्प के साथ उपराष्ट्रपति के रूप में जे. डी. वेंस शपथ ली।
  9. उत्तराखंड (राज्य) ने जनवरी 2025 में समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने के लिए मैनुअल को मंजूरी दी।
  10. हाल ही में ब्रिक्स का नौवां भागीदार अफ्रीकी देश नाइजीरिया बना है।
  11. एंटिटी लॉकर का प्राथमिक उद्देश्य व्यावसायिक और संगठनात्मक दस्तावेजों का प्रबंधन है।
  12. राष्ट्रीय ई-गवर्नेस प्रभाग (NEGD) संगठन ने एंटिटी लॉकर प्लेटफ़ॉर्म विकसित किया है।
  13. खो खो विश्व कप 2025 के महिला और पुरुष दोनों फाइनल भारत ने जीता।
  14. खो खो विश्व कप 2025 के दौरान भारतीय महिला खो खो टीम की कप्तान प्रियंका इंगले थी।
  15. इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम 19 जनवरी 2025 को लागू हुआ।
  16. ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत की टीम का कप्तान रोहित शर्मा बनाया गया है।

- मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा का 53वां स्थापना दिवस आज 

  • 21 जनवरी को भारत के तीन पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा का स्थापना दिवस मनाया जाता है। यह दिन पूर्वोत्तर राज्य के लोगों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
  • भारत को स्वतंत्रता मिलने के 24 वर्षों के बाद पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 के तहत मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को 21 जनवरी 1972 को अलग राज्य का दर्जा दिया गया था। बता दें कि इस वर्ष ये तीनों राज्य अपना 53वां स्थापना दिवस मनाने जा रहे हैं।

- 76वें गणतंत्र दिवस में इंडोनेशिया का मार्चिंग दस्‍ता और बैंड दस्‍ता भी लेगा भाग 

  • इस वर्ष 76वें गणतंत्र दिवस की परेड में भारत की सांस्‍कृतिक विविधता और सैन्‍य शक्ति का शानदार प्रदर्शन होगा। वहीं इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो (Prabowo Subianto) इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्‍य अतिथि होंगे। कर्तव्‍य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सशस्‍त्र बलों के साथ-साथ इंडोनेशिया का 160 सदस्‍यों का मार्चिंग दस्‍ता और 190 सदस्‍यों का बैंड दस्‍ता भी भाग लेगा। 

- दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 699 प्रत्‍याशी मैदान में

  • दिल्‍ली में 70 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव (Delhi Vidhan Sabha Chunav) के लिए नाम वापस लिए जाने के बाद कुल 699 प्रत्‍याशी मैदान में रह गए हैं। बता दें कि सोमवार 20 जनवरी को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था।

- भारत अब वैश्विक स्तर पर 7वां सबसे बड़ा कॉफ़ी उत्पादक 

  • भारत अब वैश्विक स्तर पर सातवां सबसे बड़ा कॉफ़ी उत्पादक है, जिसका निर्यात पिछले वित्तीय वर्ष में 129 करोड डॉलर तक पहुंच गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार इस महीने की पहली छमाही में, भारत ने 93 हजार टन से अधिक कॉफ़ी का निर्यात किया, जिसमें इटली, बेल्जियम और रूस शीर्ष खरीदार थे।

- भारत मंडपम में जिलाधिकारियों का राष्ट्रीय सम्मेलन आज 

  • केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय मंगलवार 21 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री जनमन पर जिलाधिकारियों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर रहा है। वहीं जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम और जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके सम्मेलन में भाग लेंगे।

- उत्तर रेलवे ने वर्ष 2024 में साढ़े 19 हजार कर्मचारियों को किया पदोन्नत 

  • उत्तर रेलवे द्वारा साल 2024 में साढ़े 19 हजार कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है। रेलवे द्वारा यह पदोन्नति चयन कैलेंडर निगरानी प्रणाली की सहायता से की गयी है, जिसमें उत्तर रेलवे के सभी मंडल इका‍ईयों की सभी श्रेणी के कर्मचारियों को शामिल किया गया। बता दें कि उत्तर रेलवे में कुल एक करोड़ 16 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं।

- उत्तराखंड में मंत्रिमंडल ने UCC नियमावली को दी मंजूरी 

  • हाल ही में उत्तराखंड में मंत्रिमंडल ने समान नागरिक संहिता-UCC नियमावली को मंजूरी दी है। समान नागरिक संहिता यह सुनिश्चित करने का प्रयास करती है कि सभी नागरिकों पर व्यक्तिगत संबंधों के मामलों में समान कानून लागू हो।

- केंद्र सरकार ने प्रोत्साहन-योजना के अंतर्गत 24 कंपनियों का किया चयन 

  • केंद्र सरकार ने व्हाइट गुड्स (एयर कंडीशनर और एलईडी लाइट) के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन, पीएलआई योजना के अंतर्गत 24 कंपनियों का चयन किया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार इन कंपनियों में एयर कंडीशनर के घटकों के दस निर्माता और LED लाइट के आठ निर्माता शामिल हैं।

- सीएम योगी ने हाथी बचाव केंद्र का किया उद्घाटन

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार 20 जनवरी को गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणि उद्यान में हाथी बचाव केंद्र का उद्घाटन किया है। 

- रबी फसलों की बुआई 640 लाख हेक्टेयर के पार

  • भारत में रबी फसलों की बुआई (Rabi Crops) का कुल क्षेत्रफल इस सीजन में अब तक 640 लाख हेक्टेयर के पार पहुंच गया है। जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह क्षेत्रफल 637.5 लाख हेक्टेयर था। 

अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स

- डोनाल्ड ट्रंप बने अमरीका के 47वें राष्ट्रपति 

  • डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अमरीका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने दूसरे कार्यकाल के लिए पद और गोपनीयता की शपथ ली है। वॉशिंगटन डीसी के कैपिटॉल रोटुंडा में अमरीका के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने उन्हें सोमवार 20 जनवरी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान उपराष्‍ट्रपति पद के लिए जेडी वेंस (JD Vance) को न्यायमूर्ति ब्रेट केवनॉ ने शपथ दिलाई।

- UAE ने “ऑपरेशन चिवालरस नाइट 3” के सबसे बड़े चरण की शुरुआत की

  • हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात-UAE ने “ऑपरेशन चिवालरस नाइट-3” (Operation Chivalrous Knight-3) के सबसे बड़े चरण की शुरुआत की है, जिसके तहत 200 टन से ज़्यादा ज़रूरी सहायता लेकर 20 ट्रक गाजा भेजे गए हैं। UAE की सहायता पहल में गाजा में एक फ़ील्ड अस्पताल और मिस्र के अरिश में एक फ़्लोटिंग अस्पताल की स्थापना भी शामिल है।

- पेरिस जलवायु समझौते से बाहर हुआ अमरीका 

  • अमरीका के 47वें राष्ट्रपति का पदभार सँभालने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कई महत्वपूर्ण फैसलों पर हस्ताक्षर किए। इसी क्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका के बाहर निकलने का फैसला किया है। 

खेल करंट अफेयर्स

- HIL में महिला वर्ग में JSW सूरमा हॉकी क्लब का सामना ओडिशा वारियर्स से आज

  • हॉकी इंडिया लीग-HIL में 21 जनवरी को महिला वर्ग में, JSW सूरमा हॉकी क्लब का सामना ओडिशा वारियर्स से होगा। यह मैच रांची में आज शाम 6 बजे से शुरू होगा। वहीं 4 पुरुष वर्ग में यूपी रुद्रास का सामना टीम गोनासिका से होगा। ये मैच राउरकेला में रात सवा आठ बजे से खेला जाएगा।

- ICC अंडर-19 महिला क्रिकेट T-20 विश्वकप में भारत का सामना मलेशिया से आज

  • ICC अंडर-19 महिला क्रिकेट T-20 विश्वकप में 21 जनवरी को ग्रुप-A के मुकाबले में भारत का सामना मेजबान मलेशिया से होगा। यह मैच कुआलालांपुर में दोपहर में शुरू होगा। 

- ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट ने मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा आज 

  • मेलबर्न में 21 जनवरी को ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2025 के क्वार्टरफाइनल की मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में, रोहन बोपन्ना और चांग शुआई का सामना ऑस्ट्रेलिया की जॉन पीयर्स और ओलिविया गैडेकी की जोड़ी से होगा। वहीं पुरुष सिंगल्स में, सर्बिया के नोवाक जोकोविच का सामना स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ से होगा। 

- ऋषभ पंत LSG के नए कप्तान बने 

  • भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जाएंट्स-LSG का कप्तान बनाया गया है।

- कर्नाटक ने 5वीं बार जीती विजय हजारे ट्रॉफी 

  • कर्नाटक ने 5वीं बार विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) का खिताब अपने नाम किया है। कप्तान आर. स्मरण की अगुआई में टीम ने कोटांबी स्टेडियम में हुए फाइनल में विदर्भ को 36 रनों से हराया है।
करंट अफेयर्स - 29 जून, 2026 I Current Affairs 29 June, 2026
1. भारत ने हाल ही में ऑपरेशन अमिस्ताद को किस देश में शुरू किया है? – वेनेजुएला2. हाइड्रोजन उत्पादन केंद्र शुरू करने वाला दुनिया का पहला देश कौन बन गया है? – भारत3. चर्चा में रही हेलिना मिसाइल को कि\u
करंट अफेयर्स - 04 जुलाई, 2026 I Current Affairs 04 July, 2026
1. जलवायु और भौगोलिक डेटा के आधार पर डेंगू के जोखिम का आकलन करने के लिए किसने ‘क्लाईमेड मॉडल विकसित किया है? – आईआईटी खड़गपुर2. रियाद महरेज किस खेल से संबंधित हैं जिन्होंने सन्यास ले लिया है? – फु
करंट अफेयर्स - 03 जुलाई, 2026 I Current Affairs 03 July, 2026
1. USISPF लीडरशिप अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया? – सुनील भारती मित्तल2. जुलाई 2026 भारत का विदेश सचिव किसे नियुक्त किया गया है? – विक्रम मिसरी3. हेलीकॉप्टर ऑपरेशन के लिए भारत की पहली सैटेलाइट-आधारित लैंड\u0
करंट अफेयर्स - 02 जुलाई, 2026 I Current Affairs 02 July, 2026
1. भारतीय वायु सेना के 51वें उप प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है? – आशुतोष दीक्षित2. स्मारकों को गोद लेने और विरासत से जुड़ी योजनाएं हाल ही में किस राज्य \/ केन्द्रशासित प्रदेश द्वारा शुरू की गयी है? &nda
करंट अफेयर्स - 01 जुलाई, 2026 I Current Affairs 01 July, 2026
1. भारत के 31 वें आर्मी चीफ कौन नियुक्त किये गए हैं? – धीरज सेठ2. रिम ऑफ़ द पैसिफिक (RIMPAC) सैन्य अभ्यास के 30वें संस्करण का आयोजन किस देश के नेतृत्व में हवाई द्वीप समूह में किया जा रहा है? – अमेरिका3. अहमदाब\u093
करंट अफेयर्स - 30 जून, 2026 I Current Affairs 30 June, 2026
1. भारत के पहले ऑफशोर (समुद्र के किनारे या समुद्र में बने) एयरपोर्ट के लिए किस राज्य में मंजूरी दी गई है? – महाराष्ट्र2. ब्रैकीबैक्टीरियम नेताजी नामक बैक्टीरिया की एक नई प्रजाति हाल ही में किस रा\u0
करंट अफेयर्स - 27 जून, 2026 I Current Affairs 27 June, 2026
1. फीफा द्वारा हाल ही में किस देश के फुटबॉल संघ को निलंबित किया गया है? – नेपाल2. LineShine किस देश का सुपरकंप्यूटर है जिसे दुनिया के सबसे तेज सुपरकंप्यूटर घोषित किया गया है? – चीन3. चर्चा में रही मुख्यमं\u092
करंट अफेयर्स - 26 जून, 2026 I Current Affairs 26 June, 2026
1. एंटरप्राइज़ AI का इस्तेमाल करने वाला भारत का पहला प्रमुख बंदरगाह कौन बन गया है? – वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह2. भारत में ‘डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड’ नेटवर्क के खिलाफ किसने ‘ऑपरेशन चक्र-VI’ शुरू किया है? – \u093
करंट अफेयर्स - 24 जून, 2026 I Current Affairs 24 June, 2026
1. जून 2026 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा कितने लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया? – 652. फ्रांस्वा एंगलर्ट को किस क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था जिनका हाल ही मे
करंट अफेयर्स - 23 जून, 2026 I Current Affairs 23 June, 2026
1. कीर स्टार्मर किस देश के प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है? – इंग्लैंड2. खुरासानी इमली किस राज्य से संबंधित है जिसे हाल ही में GI टैग दिया गया है? – मध्य प्रदेश3. 200 T
करंट अफेयर्स - 22 जून, 2026 I Current Affairs 22 June, 2026
1. 21 जून को मनाए गए 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम क्या है? – स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing)2. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) द्वारा जारी एनर्जी ट्रांज़िशन इंडेक्स 2026 में भारत को कौन सा स्थान दिय\u
करंट अफेयर्स - 20 जून, 2026 I Current Affairs 20 June, 2026
1. भारत का पहला परमाणु इंजीनियरिंग डिजाइन उत्कृष्टता केंद्र कहाँ स्थापित किया जाएगा? – आईआईटी हैदराबाद2. खान क्वेस्ट सैन्य अभ्यास 2026 किस देश में शुरू किया गया? – मंगोलिया3. न्यू डेवलपमेंट बैंक
करंट अफेयर्स - 19 जून, 2026 I Current Affairs 19 June, 2026
1. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का महानिरीक्षक हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है? – सुंदरराज पट्टिलिंगम2. क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में किस संस्थान को भारत का सर्वोच्च शिक्षण संस्थान घ
करंट अफेयर्स - 19 जून, 2026 I Current Affairs 19 June, 2026
1. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का महानिरीक्षक हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है? – सुंदरराज पट्टिलिंगम2. क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में किस संस्थान को भारत का सर्वोच्च शिक्षण संस्थान घ
करंट अफेयर्स - 18 जून, 2026 I Current Affairs 18 June, 2026
1. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ द्वारा AIFF अंडर 17 महिला युवा लीग का पहला संस्करण कहाँ आयोजित किया जाएगा? – छत्तीसगढ़2. 26 वीं सीनियर एशियाई तलवारबाजी चैंपियनशिप 2026 का आयोजन कहाँ किया जाएगा? – दिल्ली3. हा
करंट अफेयर्स - 17 जून, 2026 I Current Affairs 17 June, 2026
1. TIME के 100 सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों की सूची 2026 में शामिल एकमात्र भारतीय कौन हैं? – स्मृति मंधाना2. भारत ने किस वर्ष तक 155 GW पवन ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है? – 20353. सर्वाधिक 500 मिलि\u
About Us Contact Us Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions Editorial Policy Fact Checking Policy