करंट अफेयर्स - 31 जनवरी, 2025

Railway, UP Police, MP Police, Bank, UPSC और Govt. Jobs एग्जाम की तैयारी के लिए 18 फरवरी, 2025 के मुख्य करंट अफेयर्स इस प्रकार हैं:-

  1. आर्थिक सर्वेक्षण 2025 आज 31 JANUARY को संसद में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया।
  2. इसरो ने अपना 100 वां मिशन GSLV-F15 रॉकेट से लांच किया।
  3. ICC विमेन्स क्रिकेटर ऑफ द इयर 2024 चुनी गयी अमेलिया के न्यूज़ीलैंड (देश) की खिलाड़ी है।
  4. ICC के सी. ई. ओ.  ज्यॉफ एलार्डिस ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
  5. भारत डीप सी मिशन के तहत पहली मानव पनडुब्बी लॉन्च करने के लिए तैयार है।
  6. राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का लोगो चेन्नई में लांच किया गया।
  7. सीनियर नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025 का आयोजन सूरत में किया गया।
  8. अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन हरियाणा (राज्य) में किया जा रहा है।
  9. राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन के लिए सरकार ने 16,300 करोड़ आवंटित किये है।
  10. असम के मुख्यमंत्री ने डिब्रूगढ़ (शहर) को राज्य की दूसरी राजधानी बनाये जाने की घोषणा की है।
  11. सुशासन पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन गांधीनगर में किया जायेगा।

- अंतर्राष्ट्रीय जेबरा दिवस आज मनाया जाएगा 

  • हर वर्ष 31 जनवरी को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय जेबरा दिवस (International Zebra Day 2025) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य ज़ेबरा के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनके संरक्षण के लिए समर्थन जुटाना है।

- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बजट सत्र से पहले 31 जनवरी को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 31 जनवरी को सुबह 11 बजे लोकसभा में संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। इस संबोधन के साथ ही बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। 
  • संसद का यह बजट सत्र दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा जिसमें 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। 
  • वहीं दूसरा चरण 10 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक चलेगा।

- महाकुंभ मेला-क्षेत्र को 4 फरवरी तक Vehicle Free Zone घोषित किया गया

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र को 4 फरवरी तक वाहन मुक्‍त क्षेत्र (Vehicle Free Zone) घोषित किया है। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा यातायात प्रबंध और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लिया गया है।

- वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण

  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन आज यानी 31 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा दोनों के संक्षिप्त सत्र के दौरान आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी।

- नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2025 भारत मंडपम में 1 से 9 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा 

  • नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2025 (NDWBF) का आयोजन 1 से 9 फरवरी 2025 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जाएगा। इस वर्ष मेले का विषय ‘हम भारत के लोग’ है। 
  • बताना चाहेंगे नौ दिवसीय मेले का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी।
  • वहीं इस वर्ष मेले का मुख्य देश ‘रूस’ है और इसमें फ्रांस, अर्जेंटीना, स्पेन, कोलंबिया, संयुक्‍त अरब अमीरात और कतर सहित 50 से अधिक देश भाग लेंगे। 
  • इस मेले का आयोजन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन) द्वारा किया जाता है।

- महाराष्ट्र में होगा एशिया का सबसे बड़ा AI इवेंट 

  • महाराष्ट्र सरकार और टेक एंटरप्रिन्योर्स एसोसिएशन ऑफ मुंबई के सहयोग से मुंबई टेक वीक 2025 (MTW) का आयोजन 24 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक होगा।
  • बताना चाहेंगे MTW 2025 का उद्देश्य मुंबई को AI इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

- जम्मू में 30 जनवरी को ‘राष्ट्रीय डोगरी कवि सम्मेलन’ का आयोजन किया गया 

  • 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत जम्मू और कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी ने 30 जनवरी को जम्मू में ‘राष्ट्रीय डोगरी कवि सम्मेलन’ का आयोजन किया।
  • इस सम्मेलन का उद्देश्य कविता के माध्यम से विभिन्न समुदायों में एकता, अखंडता और विविधता की भावना को बढ़ावा देना है।

- ओडिशा सरकार ने महाकुंभ मेले के लिए जाने वाली सभी विशेष बस सेवाओं को 4 फरवरी तक स्थगित किया 

  • ओडिशा सरकार ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के लिए ओडिशा से जाने वाली सभी विशेष बस सेवाओं को 4 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है। 
  • बताना चाहेंगे प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
  • ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम-OSRT द्वारा संचालित आठ बसें 12 जनवरी से 26 फरवरी तक ओडिशा से प्रयागराज के लिए चलाई जा रही थीं।

- MCD पहली महिला वॉकथॉन–पिंकथॉन 1 फरवरी को शुरू करेगी

  • दिल्‍ली नगर निगम-MCD अपनी पहली महिला वॉकथॉन-पिंकथॉन 1 फरवरी को राजधानी के रोहिणी सेक्‍टर-5 स्थित MCD कार्यालय से शुरू करेगी। वहीं पिंकथॉन सुबह 7:30 बजे से आरंभ होगी।

- हरप्रीत कौर बबला में जीता चंडीगढ़ मेयर चुनाव 

  • भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हरप्रीत कौर बबला (Harpreet Kaur Babla) को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत मिली है। हरप्रीत कौर बबला ने आम आदमी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदवार प्रेमलता को तीन वोटों से हराया है।
  • बताना चाहेंगे हरप्रीत कौर बबला तीन बार चंडीगढ़ नगर निगम की पार्षद रह चुकी हैं।

अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स

- अप्रैल में होंगे श्रीलंका में स्थानीय सरकार के चुनाव

  • श्रीलंका में स्थानीय सरकार के चुनाव अप्रैल में होंगे। बता दें कि स्थानीय सरकार में 340 स्थानीय परिषदों में 8,700 से अधिक सीटों पर सदस्यों का चुनाव किया जाएगा।

- अमरीका में एक यात्री-विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

  • अमरीका में वॉशिंगटन डीसी के बाहर रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास अमरीकी सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से एक यात्री विमान के टकरा जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वाशिंगटन डीसी में अमेरिकन एयरलाइंस के जेट विमान और हेलीकॉप्‍टर दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है।

खेल करंट अफेयर्स

- 31 जनवरी को पुरुष क्रिकेट में भारत और इंग्‍लैंड के बीच चौथा T-20 मैच खेला जाएगा 

  • पुरुष क्रिकेट में, भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच T-20 अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का चौथा मैच कल यानी 31 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा। यह मैच कल शाम 7 बजे शुरू होगा।

- अंडर-19 महिला T20 क्रिेकेट विश्वकप के सेमीफाइनल मैच में आज भारत का सामना इंग्लैंड से होगा

  • ICC अंडर-19 महिला T-20 क्रिेकेट विश्वकप के सेमीफाइनल मैच में आज यानी 31 जनवरी को भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। 
  • कुआलालंपुर के बायुएमास ओवल मैदान में यह मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगा।

- HIL के सेमीफाइनल में आज श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स का सामना तमिलनाडु ड्रैगन्स से होगा 

  • हॉकी इंडिया लीग-HIL के सेमीफाइनल में आज यानी 31 जनवरी को श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स का सामना तमिलनाडु ड्रैगन्स से होगा। यह मैच राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में शाम 6 बजे शुरू होगा। 
  • वहीं JSW सूरमा हॉकी क्लब का मुकाबला इसी मैदान पर रात सवा आठ बजे हैदराबाद तूफान्स से होगा।

- इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में आज मुंबई सिटी एफसी का सामना ईस्‍ट बंगाल एफसी से होगा

  • आज यानी 31 जनवरी को मुंबई फुटबॉल एरेना मैदान पर मुंबई सिटी एफसी का सामना ईस्‍ट बंगाल एफसी से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

- भारत के Srikanth Kidambi थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्‍स के क्वार्टर फाइनल में पहुंँचे

  • भारत के श्रीकांत किदांबी (Srikanth Kidambi), बैंकॉक में थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष सिंगल्‍स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। 
  • विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता श्रीकांत ने हांगकांग के जेसन गुनावान को सीधे सेटो में 21-19, 21-15 से हराया है।
करंट अफेयर्स - 29 जून, 2026 I Current Affairs 29 June, 2026
1. भारत ने हाल ही में ऑपरेशन अमिस्ताद को किस देश में शुरू किया है? – वेनेजुएला2. हाइड्रोजन उत्पादन केंद्र शुरू करने वाला दुनिया का पहला देश कौन बन गया है? – भारत3. चर्चा में रही हेलिना मिसाइल को कि\u
करंट अफेयर्स - 04 जुलाई, 2026 I Current Affairs 04 July, 2026
1. जलवायु और भौगोलिक डेटा के आधार पर डेंगू के जोखिम का आकलन करने के लिए किसने ‘क्लाईमेड मॉडल विकसित किया है? – आईआईटी खड़गपुर2. रियाद महरेज किस खेल से संबंधित हैं जिन्होंने सन्यास ले लिया है? – फु
करंट अफेयर्स - 03 जुलाई, 2026 I Current Affairs 03 July, 2026
1. USISPF लीडरशिप अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया? – सुनील भारती मित्तल2. जुलाई 2026 भारत का विदेश सचिव किसे नियुक्त किया गया है? – विक्रम मिसरी3. हेलीकॉप्टर ऑपरेशन के लिए भारत की पहली सैटेलाइट-आधारित लैंड\u0
करंट अफेयर्स - 02 जुलाई, 2026 I Current Affairs 02 July, 2026
1. भारतीय वायु सेना के 51वें उप प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है? – आशुतोष दीक्षित2. स्मारकों को गोद लेने और विरासत से जुड़ी योजनाएं हाल ही में किस राज्य \/ केन्द्रशासित प्रदेश द्वारा शुरू की गयी है? &nda
करंट अफेयर्स - 01 जुलाई, 2026 I Current Affairs 01 July, 2026
1. भारत के 31 वें आर्मी चीफ कौन नियुक्त किये गए हैं? – धीरज सेठ2. रिम ऑफ़ द पैसिफिक (RIMPAC) सैन्य अभ्यास के 30वें संस्करण का आयोजन किस देश के नेतृत्व में हवाई द्वीप समूह में किया जा रहा है? – अमेरिका3. अहमदाब\u093
करंट अफेयर्स - 30 जून, 2026 I Current Affairs 30 June, 2026
1. भारत के पहले ऑफशोर (समुद्र के किनारे या समुद्र में बने) एयरपोर्ट के लिए किस राज्य में मंजूरी दी गई है? – महाराष्ट्र2. ब्रैकीबैक्टीरियम नेताजी नामक बैक्टीरिया की एक नई प्रजाति हाल ही में किस रा\u0
करंट अफेयर्स - 27 जून, 2026 I Current Affairs 27 June, 2026
1. फीफा द्वारा हाल ही में किस देश के फुटबॉल संघ को निलंबित किया गया है? – नेपाल2. LineShine किस देश का सुपरकंप्यूटर है जिसे दुनिया के सबसे तेज सुपरकंप्यूटर घोषित किया गया है? – चीन3. चर्चा में रही मुख्यमं\u092
करंट अफेयर्स - 26 जून, 2026 I Current Affairs 26 June, 2026
1. एंटरप्राइज़ AI का इस्तेमाल करने वाला भारत का पहला प्रमुख बंदरगाह कौन बन गया है? – वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह2. भारत में ‘डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड’ नेटवर्क के खिलाफ किसने ‘ऑपरेशन चक्र-VI’ शुरू किया है? – \u093
करंट अफेयर्स - 24 जून, 2026 I Current Affairs 24 June, 2026
1. जून 2026 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा कितने लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया? – 652. फ्रांस्वा एंगलर्ट को किस क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था जिनका हाल ही मे
करंट अफेयर्स - 23 जून, 2026 I Current Affairs 23 June, 2026
1. कीर स्टार्मर किस देश के प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है? – इंग्लैंड2. खुरासानी इमली किस राज्य से संबंधित है जिसे हाल ही में GI टैग दिया गया है? – मध्य प्रदेश3. 200 T
करंट अफेयर्स - 22 जून, 2026 I Current Affairs 22 June, 2026
1. 21 जून को मनाए गए 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम क्या है? – स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing)2. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) द्वारा जारी एनर्जी ट्रांज़िशन इंडेक्स 2026 में भारत को कौन सा स्थान दिय\u
करंट अफेयर्स - 20 जून, 2026 I Current Affairs 20 June, 2026
1. भारत का पहला परमाणु इंजीनियरिंग डिजाइन उत्कृष्टता केंद्र कहाँ स्थापित किया जाएगा? – आईआईटी हैदराबाद2. खान क्वेस्ट सैन्य अभ्यास 2026 किस देश में शुरू किया गया? – मंगोलिया3. न्यू डेवलपमेंट बैंक
करंट अफेयर्स - 19 जून, 2026 I Current Affairs 19 June, 2026
1. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का महानिरीक्षक हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है? – सुंदरराज पट्टिलिंगम2. क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में किस संस्थान को भारत का सर्वोच्च शिक्षण संस्थान घ
करंट अफेयर्स - 19 जून, 2026 I Current Affairs 19 June, 2026
1. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का महानिरीक्षक हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है? – सुंदरराज पट्टिलिंगम2. क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में किस संस्थान को भारत का सर्वोच्च शिक्षण संस्थान घ
करंट अफेयर्स - 18 जून, 2026 I Current Affairs 18 June, 2026
1. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ द्वारा AIFF अंडर 17 महिला युवा लीग का पहला संस्करण कहाँ आयोजित किया जाएगा? – छत्तीसगढ़2. 26 वीं सीनियर एशियाई तलवारबाजी चैंपियनशिप 2026 का आयोजन कहाँ किया जाएगा? – दिल्ली3. हा
करंट अफेयर्स - 17 जून, 2026 I Current Affairs 17 June, 2026
1. TIME के 100 सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों की सूची 2026 में शामिल एकमात्र भारतीय कौन हैं? – स्मृति मंधाना2. भारत ने किस वर्ष तक 155 GW पवन ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है? – 20353. सर्वाधिक 500 मिलि\u
About Us Contact Us Privacy Policy Disclaimer Terms & Conditions Editorial Policy Fact Checking Policy