करंट अफेयर्स - 20 मार्च, 2026 I Current Affairs 20 मार्च, 2026
भारत इंटरफेस फॉर मनी (BHIM) भुगतान ऐप का ब्रांड एंबेसडर महेंद्र सिंह धोनी को नियुक्त किया गया है I करंट अफेयर्स - 20 मार्च, 2026
One Liner
1. विक्रम दोरईस्वामी को हाल ही में किस देश में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है? – चीन
2. भारतीय सेना द्वारा किस राज्य में तकनीक-आधारित युद्ध अभ्यास ‘अमोघ ज्वाला’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया? – उत्तर प्रदेश
3. भारत इंटरफेस फॉर मनी (BHIM) भुगतान ऐप का ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया गया है? – महेंद्र सिंह धोनी
4. भारत के औद्योगिक बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने और विनिर्माण क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने के लिए कौन सी योजना शुरू की गयी है? – भव्य
5. वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 में किस देश को पहला स्थान दिया गया है? – फ़िनलैंड
6. KISS ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड 2025 से किसे सम्मानित किया गया है? – नीता अंबानी
7. भूमिका श्रेष्ठ को हाल ही में किस देश की पहली ट्रांसजेंडर महिला सांसद नियुक्त किया गया है? – नेपाल
8. सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में गोद लेने वाली माताओं को कितने सप्ताह का मातृत्वअवकाश देने का निर्देश दिया है? – 12 सप्ताह
9. विश्व बैंक के सहयोग से स्कूली शिक्षा में सुधार के लिए ‘सिखिया क्रांति 2.0’ पहल किस राज्य ने शुरू की है? – पंजाब
10. टाइम मैग्जीन ने 100 ग्रेटेस्ट प्लेसेस ऑफ़ 2026 में कितने भारतीय स्थानों को स्थान दिया है? – 3
11. पशुधन की सुरक्षा और बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए किस सरकार द्वारा राज्यव्यापी फुट एंड माउथ डिजीज (FMD) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है? – गुजरात
12. वैश्विक नारियल उत्पादन में भारत ने कौन सा हासिल किया है? – पहला
13. अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है? – 20 मार्च
This summary is prepared by our editorial team from official releases and reputed news sources for exam preparation. Please confirm dates and figures with official notifications. Found an error? Report a correction.