करंट अफेयर्स - 19 सितंबर, 2026 I Current Affairs 19 September, 2026
टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय अभिषेक शर्मा बन गए हैं I करंट अफेयर्स - 19 सितंबर, 2026
One Liner
1. भरत कुमार कुथाती को किस देश का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है? – त्रिनिदाद एंड टोबैगो
2. टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय कौन बन गए हैं? – अभिषेक शर्मा
3. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने 2000 रूपये से ज़्यादा के UPI मर्चेट पेमेंट पर कितना मर्चेट डिस्काउंट रेट निर्धारित किया गया है? – 0.4 %
4. समुद्री सुरक्षा और आधुनिकीकरण के लिए 43वां भारतीय तटरक्षक कमांडर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया? – नई दिल्ली
5. भारत के 51वें अत्याधुनिक डॉप्लर मौसम रडार का वर्चुअल उद्धाटन किस राज्य में किया गया है? – ओडिशा
6. हाल ही में किस देश ने अंतरिक्ष में हथियारों को तैनात करने की घोषणा की है? – अमेरिका
7. हाल ही में जारी “भारत में चीतों के चार साल” शीर्षक वाली रिपोर्ट के अनुसार भारत में चीतों की संख्या बढ़कर कितनी हो गयी है? – 52
8. वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2029 का आयोजन कहाँ किया जाएगा? – नैरोबी
9. सितंबर 2026 में पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान, आनुवंशिक संसाधन और बौद्धिक संपदा अधिकार पर बिम्सटेक सम्मेलन के कौनसे संस्करण का आयोजन गोवा में किया गया? – तीसरा
10. ‘विमर्श 2026’ (VIMARSH 2026) नामक DRDO-इंडस्ट्री सिनर्जी मीट कहाँ आयोजित की गई? – नई दिल्ली
11. विश्व बांस दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है? – 18 सितंबर
12. सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण फैसलों और आदेशों को सरल और आसान हिंदी भाषा में सारांश उपलब्ध कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कौनसी पहल शुरू की है? – हिंदी जन सूचना सेवा
13. जूनियर बॉयज़ ‘डॉ BC रॉय’ नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 का खिताब किसने जीता है? – मणिपुर
This summary is prepared by our editorial team from official releases and reputed news sources for exam preparation. Please confirm dates and figures with official notifications. Found an error? Report a correction.