Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice
Important Days Current Affairs · 3 November 2026

अंतर्राष्ट्रीय बायोस्फेयर रिजर्व दिवस 2026: प्रकृति और मानवता के सह-अस्तित्व का संदेश

International Day for Biosphere Reserves 2026: Promoting Sustainable Coexistence Between People and Nature

CA

Latest Current Affair Editorial Team

2 min read

Share
Read in

मानव और प्रकृति के बीच सतत सह-अस्तित्व (Harmonious Coexistence) को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष 3 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय बायोस्फेयर रिजर्व दिवस (Inter...

चर्चा में क्यों?

मानव और प्रकृति के बीच सतत सह-अस्तित्व (Harmonious Coexistence) को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष 3 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय बायोस्फेयर रिजर्व दिवस (International Day for Biosphere Reserves) के रूप में मनाया जाता है।

मुख्य विशेषताएं / प्रमुख बिंदु:

  • उत्पत्ति और इतिहास:
  • इस दिवस की घोषणा यूनेस्को (UNESCO) के महासम्मेलन द्वारा वर्ष 2021 में अपने 41वें सत्र के दौरान की गई थी।
  • वैश्विक नेटवर्क (2026 आंकड़े):
  • यूनेस्को के वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फेयर रिजर्व्स में अब 145 देशों में कुल 797 स्थल शामिल हैं, जो लगभग 7.5 मिलियन वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को कवर करते हैं।
  • यूनेस्को द्वारा 5 जून 2026 (विश्व पर्यावरण दिवस) पर 14 नए बायोस्फेयर रिजर्व जोड़े गए, जिसमें मोंटेग्रो, तिमोर-लेस्ते और अरुबा को पहली बार शामिल किया गया।
  • भारत की स्थिति:
  • भारत में कुल 18 राष्ट्रीय बायोस्फेयर रिजर्व हैं, जिनमें से 13 स्थल यूनेस्को के वैश्विक नेटवर्क का हिस्सा हैं।
  • भारत का सबसे नवीनतम (Recent) बायोस्फेयर रिजर्व हिमाचल प्रदेश का 'कोल्ड डेजर्ट' (Cold Desert) है।

बायोस्फेयर रिजर्व के तीन मुख्य क्षेत्र (Core Zones):

1. क्रोर एरिया (Core Area): जैव विविधता और पारिस्थितिक तंत्र के संरक्षण के लिए पूरी तरह सुरक्षित क्षेत्र।

2. बफर जोन (Buffer Zone): कोर क्षेत्र के चारों ओर का भाग, जहाँ पर्यावरण अनुसंधान, शिक्षा और निगरानी जैसी गतिविधियाँ की जाती हैं।

3. संक्रमण क्षेत्र (Transition Area): सबसे बाहरी हिस्सा जहाँ स्थानीय समुदाय निवास करते हैं और सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देते हैं।


स्टैटिक जीके फैक्ट्स (Static GK Facts):

  • MAB कार्यक्रम (Man and the Biosphere Programme):
  • यूनेस्को द्वारा 1971 में शुरू किया गया एक अंतर-सरकारी वैज्ञानिक कार्यक्रम।
  • भारत का पहला बायोस्फेयर रिजर्व:
  • नीलगिरी बायोस्फेयर रिजर्व (Nilgiri Biosphere Reserve) — जिसे वर्ष 1986 में स्थापित किया गया था (तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में फैला हुआ)।

वन-लाइनर क्विज़ (All Competitive Exams):

Q: अंतर्राष्ट्रीय बायोस्फेयर रिजर्व दिवस (International Day for Biosphere Reserves) प्रतिवर्ष किस तिथि को मनाया जाता है?

A: 3 नवंबर (November 3)

Q: भारत में कुल कितने राष्ट्रीय बायोस्फेयर रिजर्व हैं, जिनमें से 13 यूनेस्को नेटवर्क में शामिल हैं?

A: 18 बायोस्फेयर रिजर्व

Q: भारत का सबसे नवीनतम बायोस्फेयर रिजर्व कौन सा है, जो यूनेस्को की सूची में शामिल है?

A: कोल्ड डेजर्ट बायोस्फेयर रिजर्व, हिमाचल प्रदेश

Q: यूनेस्को का 'मैन एंड द बायोस्फेयर' (MAB) कार्यक्रम किस वर्ष शुरू किया गया था?

A: वर्ष 1971 में

#BiosphereReserves #UNESCO #Environment2026 #ColdDesert #SustainableLiving #CurrentAffairs #StaticGK

This summary is prepared by our editorial team from official releases and reputed news sources for exam preparation. Please confirm dates and figures with official notifications. Found an error? Report a correction.

Important Days

विश्व बाल दिवस (World Children’s Day) 2026 मनाया गया; 'माई डे। माई राइट्स। माई फ्यूचर।' की थीम पर केंद्रित

20 नवंबर 2026 को दुनिया भर में यूनिसेफ (UNICEF) के नेतृत्व में 'विश्व बाल दिवस 2026' (World Children’s Day / Universal Children's Day) मनाया गया।...

Read · हिन्दी & English
Important Days

विश्व गर्भाशय ग्रीवा (सर्विकल) कैंसर उन्मूलन दिवस 2026 मनाया गया; 'टुगेदर वी कैन एलिमिनेट सर्विकल कैंसर' थीम लॉन्च

17 नवंबर 2026 को दुनिया भर में 'विश्व गर्भाशय ग्रीवा कैंसर उन्मूलन दिवस 2026' (World Cervical Cancer Elimination Day 2026) मनाया गया। इस अवसर पर वर्ष...

Read · हिन्दी & English
Important Days

9वां प्राकृतिक चिकित्सा दिवस: 'प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारत' थीम के साथ आयोजित

आयुष मंत्रालय (Ministry of AYUSH) द्वारा देश भर में 9वां राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस (9th Naturopathy Day) मनाया गया। इसका राष्ट्रीय स्तर का मु...

Read · हिन्दी & English
Important Days

राष्ट्रीय मिर्गी दिवस (National Epilepsy Day 2026) भारत में 17 नवंबर को मनाया गया

भारत में प्रत्येक वर्ष 17 नवंबर को राष्ट्रीय मिर्गी दिवस (National Epilepsy Day) के रूप में मनाया जाता है (जिसके तहत 17 नवंबर 2026 को यह दिवस मनाया ग...

Read · हिन्दी & English
Important Days

राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2026

प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को देश भर में 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस' (National Press Day) मनाया जाता है। यह दिवस भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में एक स्वतंत्...

Read · हिन्दी & English
Important Days

अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस 2026: सांस्कृतिक सद्भाव, बहुसंस्कृतिवाद और शांति को समर्पित 16 नवंबर का विशेष दिन

प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को दुनिया भर में 'अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस' (International Day for Tolerance) मनाया जाता है। वर्ष 2026 में यह दिवस सोमवार...

Read · हिन्दी & English