Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice
One Liner Current Affairs · 8 January 2025

करंट अफेयर्स - 08 जनवरी, 2025

CA

Latest Current Affair Editorial Team

5 min read

Share

यहां प्रमुख एग्जाम (Railway, Police, Bank, UPSC, Govt. Jobs) की तैयारी के लिए 08 जनवरी, 2025 के Current Affairs की जानकारी दी जा रही है।

One Line

Railway, UP Police, MP Police, Bank, UPSC और Govt. Jobs एग्जाम की तैयारी के लिए Current Affairs -

  1. हर वर्ष 08 जनवरी को दुनियाभर में ‘पृथ्वी परिभ्रमण दिवस’ (Earth’s Rotations Day 2025) मनाया जाता है। यह दिन हमें पृथ्वी की घूर्णन गति और उसके पर्यावरणीय प्रभावों को समझने का अवसर प्रदान करता है। 
  2. राजधानी दिल्ली में 14 जनवरी से ‘इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट’ का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि तीन पुरुष एकल, चार महिला एकल, दो पुरुष युगल, आठ महिला युगल और चार मिश्रित युगल जोड़ियां सहित कुल 21 भारतीय खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
  3. व्यापार प्रदर्शनी इंडसफूड 2025 बुधवार 08 जनवरी से ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट में शुरू होगी। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान इस तीन दिन की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
  4. 18वांँ प्रवासी भारतीय दिवस सम्‍मेलन बुधवार 08 जनवरी से भुवनेश्‍वर में शुरू हो रहा है। वहीं 75 देशों से लगभग छह हजार भारतवंशी सम्‍मेलन के लिए स्‍वदेश आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 09 जनवरी को सम्‍मेलन में भाग लेंगे। वहीं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार 10 जनवरी को समापन सत्र की अध्‍यक्षता करेंगी। 
  5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 08 जनवरी को विशाखापत्तनम में NTPC ग्रीन हाईड्रोजन प्रोजेक्ट के अलावा 19 हजार पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क परियोजनाओं का शिलान्‍यास और शुभारंभ करेंगे।
  6. प्रयागराज में महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा। भीड़ नियंत्रण के लिए महाकुंभ क्षेत्र में 7 हजार ग्रामीण बसें और 350 शटल बसें लगायी जाएंगी। वहीं तत्काल मदद के लिए यात्री टोल-फ्री नंबर 18001802877 और व्हाट्सएप नंबर 9415049606 से जानकारी ले सकते हैं।
  7. विश्व तेलुगु सम्‍मेलन (World Telugu Conference 2025) 08 जनवरी से आंध्र प्रदेश के राजामहेन्‍द्रवरम में गोदावरी ग्‍लोबल यूनिवर्सिटी (Godavari Global University) में शुरू हुआ है। 
  8. एक देश एक चुनाव (One Nation-One Election) से संबंधित दो विधेयकों के लिए गठित संयुक्‍त संसदीय समिति की पहली बैठक 08 जनवरी को नई दिल्ली में होगी। ये विधेयक हैं- 129वां संविधान संशोधन विधेयक और केंद शासित प्रदेश विधान संशोधन विधेयक, 2024। 
  9. केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक ‘वी. नारायणन’ को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-ISRO का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह वर्तमान अध्यक्ष एस. सोमनाथ की जगह 14 जनवरी को पदभार ग्रहण करेंगे।
  10. पद्म श्री से सम्मानित और पूर्व एशियाई खेलों के चैंपियन शॉट पुट खिलाड़ी ‘बहादुर सिंह सागू’ को इथेलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया-AFI का नया अध्यक्ष चुना गया है। 51 वर्षीय बहादुर सिंह सागू अब अगले चार वर्ष तक इस पद पर कार्य करेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स

  1. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार 08 जनवरी को नई दिल्ली में मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वार्ता के दौरान दोनों नेता सैन्‍य प्रशिक्षण, नियमित सैन्य अभ्यास और रक्षा परियोजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर वार्ता करेंगे।
  2. सीरिया के दमिश्‍क अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे (Damascus International Airport) से संयुक्त अरब अमीरात और कतर की अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानें मंगलवार 07 जनवरी से फिर बहाल कर दी गई हैं।
  3. अमरीका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ट ट्रंप 20 जनवरी को अमरीका के 47वें राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।
  4. हाल ही में दक्षिण कोरिया पुलिस ने राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा के प्रमुख पार्क चोंग-जून को इस सप्ताह के अंत में पूछताछ के लिए तलब किया है। 

खेल करंट अफेयर्स

  1. फुटबॉल में, इंडियन सुपर लीग का 16वां मैचवीक बुधवार 08 जनवरी से शुरू हो रहा है। गोवा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में फुटबॉल क्लब गोवा का मुकाबला हैदराबाद फुटबॉल क्लब से होगा। यह मैच शाम 7:30 PM से शुरू होगा।
  2. मलेशिया ओपन बैडमिंटन में भारत की ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने पहले दौर में थाईलैंड की ओर्निचा जोंगसाथपोर्नपर्न और सुकिता सुवाचाई को हराकर महिला डबल्स के राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया है। यह जोड़ी 08 जनवरी को कुआलालम्पुर में झांग शुक्सियन और जिया यिफान की चीनी जोड़ी से भिड़ेगी।
  3. वर्ल्ड टेबल टेनिस स्टार कंटेंडर 2025 में, मानव ठक्कर और मनिका बत्रा की भारतीय जोड़ी ने 07 जनवरी को कतर के दोहा में क्वालीफाइंग राउंड वन में फ्रेंच जोड़ी फ्लेवियन कॉटन और चार्लोट लुट्ज़ को 3-1 से हराया है। वे अब राउंड ऑफ़ 16 में युआनयू चेन और यी चेन की चीनी जोड़ी से मुकाबला करेंगे। 
  4. हॉकी इंडिया लीग में 07 जनवरी को वेदांत कलिंग लैंसर्स ने श्राची राढ़ बेंगाल टाइगर्स को 6-0 से हराकर इस सीजन की अपनी प‍हली जीत दर्ज की है। 

In News 

  1. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 08 जनवरी को भोपाल में खेल और युवा कल्याण विभाग की ‘पार्थ योजना’ (Paarth Scheme) का शुभारंभ करेंगे। 
  2. निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने 07 जनवरी को दिल्‍ली विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया है। बता दें कि 70 सदस्‍यीय दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को वोट डाले जाएंगे और आठ फरवरी को मतगणना होगी।
  3. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 07 जनवरी को रेल भवन में केंद्र सरकार का आधिकारिक कैलेंडर जारी किया है। इस वर्ष के कैलेंडर का विषय ‘जन भागीदारी से जन कल्याण’ है। 
  4. हाल ही में भारतीय नौसेना की नवीनतम मिसाइल आईएनएस तुशील (INS Tushil) ने सेनेगल के डकार बंदरगाह (Dakar Port) का अपना पहला दौरा पूरा किया है। 
  5. केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडविया ने मंगलवार 07 जनवरी को नई दिल्ली में 152वें मिशन ओलिंपिक सेल की बैठक की अध्य्क्षता की है। 
  6. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद-GDP में छह दशमलव चार प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। 
  7. गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार 07 जनवरी को उत्तर प्रदेश में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की है। बता दें कि तीन नए आपराधिक कानून – भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 पिछले साल जुलाई में लागू हुए थे।
  8. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पूरे भारत में ‘चालक प्रशिक्षण संस्‍थान’ स्थापित किए जाने के लिए एक योजना घोषित की है। इसके तहत संस्थान की स्‍थापना के लिए प्रोत्‍साहन राशि उपलब्ध करायी जाएगी।
  9. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार ‘पीएम उज्ज्वला योजना’ (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के तहत 10 करोड़ 30 लाख से अधिक कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। 
  10. हाल ही में केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 479 के प्रावधानों को लागू करने का निर्देश दिया है।

This summary is prepared by our editorial team from official releases and reputed news sources for exam preparation. Please confirm dates and figures with official notifications. Found an error? Report a correction.

One Liner

करंट अफेयर्स - 02 अक्टूबर, 2026 I Current Affairs 02 October, 2026

स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरलाइन अवार्ड्स 2026 के तहत दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन सिंगापुर एयरलाइंस बन गयी है I करंट अफेयर्स - 02 अक्टूबर, 2026

Read · हिन्दी Quiz