करंट अफेयर्स - 29 सितंबर, 2026 I Current Affairs 29 September, 2026
28 सितंबर 2026 को शहीद भगत सिंह की 119वीं जयंती मनाई गई I करंट अफेयर्स - 29 सितंबर, 2026
One Liner
1. भारत और किस देश के बीच काजिंद 2026 सैन्य अभ्यास शुरू किया गया? – कजाकिस्तान
2. भारत की पहली पोर्ट-आधारित ई-मेथेनोल उत्पादन सुविधा कहाँ स्थापित की जाएगी? – दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी, गुजरात
3. सरकारी अस्पतालों में प्रसव को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई तायमामन थंगा मोथिरम योजना किस राज्य से संबंधित है? – तमिलनाडु
4. उज्बेकिस्तान में आयोजित 46वीं FIDE शतरंज ओलंपियाड 2026 के ओपन वर्ग में भारत ने कौनसा पदक जीता है? – रजत पदक
5. भारत की पहली लिक्विफाइड नैचुरल गैस संचालित ट्रेन किस राज्य में शुरू की गयी? – गुजरात
6. 28 सितंबर 2026 को शहीद भगत सिंह की कौनसी जयंती मनाई गई? – 119वीं
7. सतत कूलिंग को बढ़ावा देने और अत्यधिक गर्मी से लोगों की सुरक्षा के लिए कूल लीडर्स अवार्ड की शुरुआत किस संगठन ने की है? – संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP)
8. भारत मे किस वर्ष तक 50000 किलोमीटर के हाईस्पीड कॉरिडोर बनाने का लक्ष्य रखा है? – 2047
9. भारतीय वायुसेना के प्रमुख बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास ‘तरंग शक्ति अभ्यास’ का दूसरा संस्करण कहाँ आयोजित किया गया? – जोधपुर
10. भारत के पहले पीड़ित अधिकार केंद्र का उद्धाटन मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा कहाँ किया गया है? – पटना
11. मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के अशांत क्षेत्रों में केंद्र सरकार ने AFSPA की अवधि को कितना बढ़ाया है? – 06 माह
12. धान की पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए ‘पराली संरक्षण बल’ गठित करने की घोषणा किस राज्य सरकार द्वारा की गयी है? – हरियाणा
13. विश्व ह्रदय दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है? – 29 सितंबर
This summary is prepared by our editorial team from official releases and reputed news sources for exam preparation. Please confirm dates and figures with official notifications. Found an error? Report a correction.