Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice
One Liner Current Affairs · 22 January 2025

करंट अफेयर्स - 22 जनवरी, 2025

CA

Latest Current Affair Editorial Team

8 min read

Share

हाल ही में चर्चा में रहा ऐतिहासिक रत्नागिरी स्थल ओडिशा राज्य में स्थित है। Daily Current Affairs in hindi । Current Affairs 22 January, 2025 in hindi

One Line

Railway, UP Police, MP Police, Bank, UPSC और Govt. Jobs एग्जाम की तैयारी के लिए 22 जनवरी, 2025 के मुख्य करंट अफेयर्स इस प्रकार हैं:-

  1. हाल ही में चर्चा में रहा ऐतिहासिक रत्नागिरी स्थल ओडिशा (राज्य) में स्थित है
  2. पहले इंटरनेशनल ओलंपिक रिसर्च कांफ्रेंस का आयोजन गांधीनगर में किया जायेगा
  3. उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डी.पी.आई.आई.टी.) ने स्टार्टअप प्रतिभा को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए 'अपना' साथ साझेदारी की
  4. हाल ही में चर्चा में रही प्रलय मिसाइल सतह से सतह मारक क्षमता वाली मिसाइल है
  5. महाराष्ट्र सरकार ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच 2025 में ₹6.25 लाख करोड़ मूल्य के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
  6. हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने ब्रिज लेइंग टैंक के लिए हैवी व्हीकल्स फैक्ट्री के साथ समझौता किया है
  7. जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने प्रधानमंत्री जनमन पर जिलाधिकारियों (डीएम) का राष्ट्रीय सम्मेलन भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया
  8. हाल ही में महेश कुमार अग्रवाल को  बी. एस. एफ.  का नया ए. डी. जी.  नियुक्त किया गया
  9. भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आई. सी. एस. आई. ) ने वर्ष 2025 के लिए धनंजय शुक्ला को अपना अध्यक्ष चुना है
  10. सीआरपीएफ के नए महानिदेशक के रूप में ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को नियुक्त किया गया है
  11. हाल ही में यू. एस. ए. (USA) ने टिकटॉक पर बैन लगा दिया है
  12. 27 वीं अंतर्राष्ट्रीय कांच कांग्रेस 2025 का आयोजन कोलकाता में किया जा रहा है
  13. हाल ही में फ्लेमिंगो फेस्टिवल 2025 का आयोजन आंध्रप्रदेश में किया गया
  14. हाल ही में उर्वशी सिन्हा को गेट्स-कैम्ब्रिज इम्पैक्ट पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया
  15. राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान, 2 फरवरी से 30 मार्च, 2025 तक जनता के लिए खुला रहेगा
  16. 22 जनवरी, 2025 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सरकारी योजना की 10वीं वर्षगांठ मनाई गई
  17. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 2023-24 के आंकड़ों के अनुसार भारत में जन्म के समय लिंग अनुपात 930 था
  18. किशनगंगा और रातले जलविद्युत परियोजनाओं पर भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद को सिंधु जल संधि नियंत्रित करती है
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर आज केरल पहुंचेंगे
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर बुधवार 22 जनवरी को केरल पहुंचेंगे। उनका आज शाम मवेलिककारा में विद्याधिराज विद्यापीठम सैनिक स्कूल के उद्घाटन का कार्यक्रम है। 
  • इसके साथ ही वे अरनमुला में कवयित्री और पर्यावरणविद् सुगाथाकुमारी की 90वीं जयंती पर आयोजित नवती समापन समारोह का भी उद्घाटन करेंगे। 
  • ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना की 10वीं वर्षगांठ आज
  • बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के अथक प्रयासों के एक दशक पूरा होने पर सरकार आज ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ (Beti Bachao Beti Padhao) योजना की 10वीं वर्षगांठ मना रही है। 
  • इस योजना की 10वीं वर्षगांठ पर समारोह 22 जनवरी से 8 मार्च तक जारी रहेगा और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2025) पर इसका समापन होगा। 
  • भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 का आज आखिरी दिन
  • भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 (Bharat Mobility Global Expo 2025) का 22 जनवरी को आखिरी दिन है। लोग पंजीकरण कराने के साथ सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक प्रदर्शनी देख सकते हैं।  
  • राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 2 फरवरी से 30 मार्च तक आम जनता के लिए खुला रहेगा
  • राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 2 फरवरी से 30 मार्च तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। लोग सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उद्यान का दौरा कर सकते हैं।
  • वहीं राष्ट्रपति भवन, 6 मार्च से चार दिवसीय अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) भी आयोजित करेगा। इस महोत्सव में दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनूठी परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा।
  • दिल्ली हाई कोर्ट को मिला नया चीफ जास्टिस 
  • दिल्ली हाई कोर्ट के नए मुख्य चीफ जास्टिस के रूप में न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने शपथ ली है। दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के सक्सेना ने राज निवास लॉन में उन्हें पद कि शपथ दिलाई। 
  • बता दें कि न्यायमूर्ति उपाध्याय इससे पहले इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वरिष्ठ न्यायधीश के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
  • आलोक अराधे बने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए चीफ जास्टिस 
  • महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने मंगलवार 21 जनवरी को राजभवन में आयोजित एक समारोह में न्यायमूर्ति आलोक अराधे को बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ दिलाई है।
  • विश्व बैंक द्वारा नियुक्त तटस्थ विशेषज्ञ ने सिंधु जल संधि विवाद पर भारत का समर्थन किया
  • विश्व बैंक (World Bank) द्वारा नियुक्त तटस्थ विशेषज्ञ ने भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि विवाद पर भारत का समर्थन किया है। 
  • आपको बता दें कि वर्ष 1960 की सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को लेकर दोनों देशों के बीच असहमति और मतभेदों को देखते हुए वर्ष 2022 में विश्व बैंक ने किशनगंगा और रतले जलविद्युत संयंत्रों के संबंध में एक तटस्थ विशेषज्ञ और मध्यस्थता न्यायालय के अध्यक्ष की नियुक्ति की थी।
  • Washington, D.C. में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया
  • केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार 21 जनवरी को वाशिंगटन डीसी में क्वाड विदेश मंत्रियों के साथ बैठक में भाग लिया है।
  • केंद्र सरकार के अनुसार देशभर में चार करोड से अधिक सुकन्‍या समृद्धि खाते खोले गए 
  • केंद्र सरकार के अनुसार देशभर में चार करोड से अधिक सुकन्‍या समृद्धि खाते खोले गए हैं। यह योजना “बेटी बचाओ बेटी पढाओ” के अंतर्गत 22 जनवरी 2015 को शुरू की गई है। 
  • इस योजना के अनुसार माता-पिता किसी निर्धारित वाणज्यिक बैंक की शाखा में या किसी डाकघर में कन्‍याओं के नाम पर एक सुकन्‍या समृद्धि खाता (Sukanya Samriddhi Account) 250 रुपये के जमा के साथ खोल सकते हैं।
  • वित्त मंत्रालय के अनुसार इस योजना पर फिलहाल 8.2 % की दर से ब्‍याज दिया जा रहा है।
  • महाराष्ट्र ने विश्व आर्थिक मंच में 38 हजार 750 करोड़ रुपये के कई समझौता ज्ञापनों पर किए हस्ताक्षर
  • सीएम देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में महाराष्ट्र ने दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक मंच (WEF) में 38 हजार 750 करोड़ रुपये के कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। 

अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स

  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडेन की 78 नीतियों को रद्द किया, कई प्रशासनिक आदेशों पर किए हस्ताक्षर
  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की 78 नीतियों को रद्द करते हुए कई प्रशासनिक आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं। 
  • मैक्रो रूबियो को अमरीका का अगला विदेश मंत्री बनाया गया
  • फ्लोरिडा के सीनेटर मैक्रो रूबियो को अमरीका का अगला विदेश मंत्री बनाया गया है।
  • सागरमाथा संवाद 16 से 18 मई तक नेपाल के काठमांडू में आयोजित किया जाएगा 
  • ग्लेशियर संरक्षण का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष यानी 2025 के अवसर पर सागरमाथा संवाद 16 से 18 मई तक नेपाल के काठमांडू में आयोजित किया जाएगा। 
  • सिंगापुर में मोबाइल स्‍क्रीन के प्रयोग को लेकर बच्‍चों के लिए कडे नियम लागू
  • सिंगापुर में स्‍वास्‍थ्‍य पहल ग्रो वेल एस-जी के अंतर्गत मोबाइल स्‍क्रीन के प्रयोग को लेकर बच्‍चों के लिए कडे नियम लागू किए हैं। 
  • 01 फरवरी से लागू होने वाले इन नियमों के अनुसार प्री-स्‍कूल में 18 माह से कम आयु के बच्‍चों के लिए मोबाइल स्‍क्रीन वर्जित रहेगी। जबकि 18 माह से अधिक और छह वर्ष से कम आयु के बच्‍चे शैक्षिक उद्देश्‍यों के लिए ही मोबाइल स्‍क्रीन का प्रयोग कर सकेंगे। 
  • वहीं प्राथमिक और माध्‍यमिक स्‍कूलों में छात्रों को मोबाइल फोन जमा करने होंगे। उनको फोन निर्धारित समय में जैसे मध्‍यावकाश या स्‍कूल के समय के बाद मिल सकेगा।

खेल करंट अफेयर्स

  • भारत और इंग्लैंड के बीच पांच T-20 मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आज
  • पांच T-20 मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में भारतीय टीम का सामना बुधवार 22 जनवरी को इंग्लैंड से होगा। यह मैच आज शाम 7 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन में शुरू होगा।
  • बता दें कि भारत इंग्‍लैंड के खिलाफ पांच T-20 और तीन एक दिवसीय मैच खेलेगा।
  • एक दिवसीय मैचों की शुरूआत 6 फरवरी से होगी।
  • इंडियन सुपर लीग में आज बेंगलुरु एफसी का सामना ओडिशा एफसी से होगा
  • इंडियन सुपर लीग फुटबॉल (ISL) में बुधवार 22 जनवरी को बेंगलुरु एफसी का सामना ओडिशा एफसी से होगा। यह मैच बेंगलुरु में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। 
  • हॉकी इंडिया लीग-HIL के दो मैच आज 
  • हॉकी इंडिया लीग-HIL के महिला महिला वर्ग में 22 जनवरी को श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स का सामना रांची में दिल्ली एसजी पाइपर्स से होगा। यह मैच शाम 6 बजे से खेला जाएगा।
  • वहीं प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 22 जनवरी को JSW सूरमा हॉकी क्लब का सामना दिल्ली एसजी पाइपर्स से होगा। यह मैच रांची में रात सवा आठ बजे शुरू होगा।
  • इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर-500 में आज पीवी सिंधु, किरण जॉर्ज और लक्ष्य सेन अपने-अपने मुकाबले खेलेंगे
  • इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर-500 बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला सिंगल्‍स मुकाबले में भारत की पीवी सिंधु का सामना वियतनाम की टी.एल. गुयेन से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 4 बजकर 40 मिनट पर शुरू होगा।
  • वहीं पुरुष सिंगल्‍स में, किरण जॉर्ज का सामना कोरिया के जियोन ह्योक-जिन से होगा। यह मैच आज सुबह 10 बजकर 40 मिनट से खेला जाएगा।
  • दूसरी ओर, राउंड 32 में लक्ष्य सेन का सामना जापान के ताकुमा ओबैयाशी से होगा। यह मुकाबला शाम 7 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा।

This summary is prepared by our editorial team from official releases and reputed news sources for exam preparation. Please confirm dates and figures with official notifications. Found an error? Report a correction.

One Liner

करंट अफेयर्स - 02 अक्टूबर, 2026 I Current Affairs 02 October, 2026

स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरलाइन अवार्ड्स 2026 के तहत दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन सिंगापुर एयरलाइंस बन गयी है I करंट अफेयर्स - 02 अक्टूबर, 2026

Read · हिन्दी Quiz