करंट अफेयर्स - 12 मार्च, 2024
यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 12 मार्च के current affairs की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंध...
One Line
- हर वर्ष 12 मार्च को ‘मॉरीशस दिवस‘ मनाया जाता है।
- 96वें ऑस्कर पुरस्कार में ‘ओपेनहाइमर’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है।
- केंद्र सरकार ने ‘नागरिकता (संशोधन) अधिनियम’ लागू करने की घोषणा की है।
- ‘दूरदर्शन नेशनल’ अब प्रति दिन सुबह 6:30 बजे अयोध्या के श्री रामलला मंदिर से भव्य आरती का सीधा प्रसारण करेगा।
- DRDO ने ओडिशा में एमआइआरवी तकनीकी से लैस ‘बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि 5’ का सफल परीक्षण किया है।
- ‘सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी’ ने दूसरी बार फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैटमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता है।
- सुप्रीम कोर्ट ने ‘स्टेट बैंक ऑफ इंडिया’ (SBI) को 12 मार्च तक चुनावी बॉन्ड की जानकारी देने का आदेश दिया है।
- ‘भारत’ वैश्विक स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन उत्पादक देश बना है।
- केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी “सुभाष अभिनंदन” का उद्घाटन किया है।
- ‘किशोर मकवाना’ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के नए अध्यक्ष बने हैं।
- उत्तर भारत का पहला ‘सरकारी होम्योपैथिक कॉलेज’ जम्मू कश्मीर के कठुआ में स्थापित किया जाएगा।
- केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने महाराष्ट्र के सिंधु दुर्ग में ‘MSME प्रौधोगिकी केंद्र’ की आधारशिला रखी है।
- तमिलनाडु राज्य सरकार ने परिवारों के उत्थान के लिए ‘नींगल नालामा योजना’ शुरू की है।
- हाल ही में गोटबाया राजपक्षे ने ‘द कॉन्सपिरेसी’ नामक पुस्तक का अनावरण किया है।
- केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ अभियान के पांचवें संस्करण का शुभारंभ किया है।
This summary is prepared by our editorial team from official releases and reputed news sources for exam preparation. Please confirm dates and figures with official notifications. Found an error? Report a correction.