Skip to content
CA LatestCurrentAffair News · Analysis · Practice
One Liner Current Affairs · 8 April 2025

करंट अफेयर्स - 08 अप्रैल, 2025 । Current Affairs 08 April, 2025

CA

Latest Current Affair Editorial Team

12 min read

Share

हर वर्ष 8 अप्रैल को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय रोमानी दिवस (International Romani Day 2025) मनाया जाता है। Daily Current Affairs in hindi । करंट अफेयर्स - 08 अप्रैल, 2025 । Current Affairs 08 April, 2025 in hindi

एक पंक्ति में

  1. हर वर्ष 8 अप्रैल को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय रोमानी दिवस (International Romani Day 2025) मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य है रोमानी संस्कृति का जश्न मनाना और रोमानी लोगों के सामने आने वाले मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
  2. हरियाणा कैडर के 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी विवेक जोशी को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया।
  3. मोहम्मद शमी 200 वनडे विकेट तक पहुँचने वाले सबसे तेज़ भारतीय गेंदबाज़ बन गए, उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ़ 104 मैचों में हासिल की।
  4. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने 'वन मैन ऑफिस' (OMO) डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया।
         ➨ OMO प्लेटफॉर्म एक मोबाइल ऐप है जो LIC एजेंटों को पॉलिसी बेचने, व्यवसाय का प्रबंधन करने और ग्राहक सेवा प्रदान करने के लिए उपकरण देता है।
  5. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली के मौसम भवन में भारत के पहले ओपन-एयर आर्ट वॉल म्यूजियम का उद्घाटन किया।

         ➨ यह अनोखा संग्रहालय भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की 150 साल की यात्रा का जश्न मनाता है और मौसम विज्ञान, आपदा प्रबंधन और कृषि में इसके योगदान को प्रदर्शित करता है।

  6. लगातार तीसरे साल, बंगाल ने देश के 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट (GBBC) के दौरान सबसे अधिक प्रजातियाँ दर्ज कीं।
         ➨ यह अभ्यास, दुनिया के सबसे बड़े पक्षी आयोजनों में से एक है, और भारत में दर्ज 1,068 प्रजातियों में से बंगाल 543 प्रजातियों के साथ सूची में सबसे ऊपर रहा।

  7. हाल ही मे अमेरिका ने दक्षिण सूडान देश के सभी पासपोर्ट धारकों का वीजा रद्द कर उनके प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।
  8. ओडिशा के विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार का विजेता घोषित किया जाना इस लिहाज से खास है कि 2025 दिग्गज ब्रिटिश रेत कलाकार फ्रेड डारिंगटन की 100 वीं वर्षगांठ है
  9. विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को ब्रिटेन में 'फ्रेड डारिंगटन सैंड मास्टर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  10. IMF में RBI की स्थिति 16 मिलियन डॉलर कम होकर 4.41 बिलियन डॉलर रह गई है।
  11. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के कारण राष्ट्रीय स्तर पर जन्म के समय लिंगानुपात 2023-24 में बढ़कर 930 हो गया है।
  12. वर्तमान मे भारत का स्वर्ण भंडार 77 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया है।
  13. माध्यमिक स्तर पर स्कूलों में लड़कियों का सकल नामांकन अनुपात 2023-24 में बढ़कर 78% प्रतिशत हो गया है।
  14. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ताशकंद में आयोजित 150वें अंतर संसदीय संघ में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
  15. मार्सेलो रेबेलो वर्तमान मे पुर्तगाल देश के राष्ट्रपति हैं।
  16. हाल ही मे सऊदी अरब ने भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित 14 देशों पर वीज़ा प्रतिबंध लगा दिया है।
  17. पंजाब राज्य में “जीवनजोत परियोजना” के अंतर्गत जुलाई 2024 से अब तक 268 बच्चों को भीख मांगने से बचाया गया गया है।
  18. ग्रामीण महिलाओं की श्रम बल मे भागीदारी 2023-24 में बढ़कर 47.6% प्रतिशत हो गई है।
  19. हाल ही मे अमेरिका ने सभी आयातों पर 10% टैरिफ को वसूलना शुरू कर दिया जिससे वैश्विक व्यापार मानदंड खत्म हो गए।
  20. हाल ही मे दिल्ली मेट्रो ने छोटी दूरी की यात्रा के लिए भारत का पहला 3-कोच ट्रेन कॉरिडोर शुरू करने की घोषणा की है।
  21. न्यायमूर्ति अरुण पल्ली को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद के लिए नियुक्त किया गया।
  22. हैरी ब्रूक को इंग्लैंड के लिए वनडे और टी20 कप्तान बनाया गया है, जो जोस बटलर की जगह लेंगे।
  23. भारत और पुर्तगाल ने समुद्री परिवहन, बंदरगाह विकास और दृश्य-श्रव्य सह-उत्पादन सहित क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
  24. भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6.6 बिलियन डॉलर बढ़कर 665.4 बिलियन डॉलर हो गया।
  25. हितेश गुलिया वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज़ बने।
  26. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पुर्तगाल में 'सिटी की ऑफ़ ऑनर' सम्मान ग्रहण किया।
  27. Meta ने AI प्रतिस्पर्धा में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए Llama-4 लॉन्च किया।
  28. कांगड़ा जिले के बनखंडी चिड़ियाघर में 21,000 फलदार पौधे लगाए जाएंगे।
  29. भारत ने खनन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए अर्जेंटीना के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए, विशेष रूप से लिथियम अन्वेषण पर ध्यान केंद्रित किया।
  30. भारत का पहला चिड़ियाघर आधारित वन्यजीव बायोबैंक पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क (पीएनएचजेडपी) में स्थापित किया गया है।
        ➨ जुलाई 2024 से चालू होने वाली यह अभूतपूर्व सुविधा, लुप्तप्राय प्रजातियों से आनुवंशिक सामग्री को संग्रहीत और संरक्षित करने के लिए डिज़ाइन की गई है, जो प्रभावी रूप से 'फ्रोजन चिड़ियाघर' के रूप में कार्य करती है।
  31. भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन, जिसमें INS सुजाता और ICGS वीरा शामिल हैं, ने कंबोडिया के सिहानोकविले की तीन दिवसीय यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की।

       ➨ इस रणनीतिक यात्रा का उद्देश्य कंबोडिया के साथ संबंधों को मजबूत करना और दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना था।

  32. पहले SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया। 
        ➨ दो दिवसीय कॉन्क्लेव का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं को एक साथ लाना था, ताकि वे अपने अनुभव साझा कर सकें और नेतृत्व से संबंधित पहलुओं पर चर्चा कर सकें। 
        ➨ स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (SOUL) एक ऐसा संस्थान है जो प्रामाणिक नेताओं को विकसित करना चाहता है जो सार्वजनिक भलाई को आगे बढ़ा सकें।

  33. इसरो ने सेंट्रल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (CMTI) के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जिसने ठोस प्रणोदकों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा 10-टन वर्टिकल प्लैनेटरी मिक्सर विकसित किया है। 
        ➨ लगभग 150 टन वजनी और 5.4 मीटर लंबाई, 3.3 मीटर चौड़ाई और 8.7 मीटर ऊंचाई वाला यह विशाल मिक्सर भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक गेम-चेंजर है।

  34. सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) ने पश्चिम बंगाल से उद्यमिता और आईटी निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कोलकाता के साल्ट लेक में एक अत्याधुनिक इनक्यूबेशन सुविधा शुरू की है।
        ➨ इस पहल का उद्देश्य नवाचार आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देना, आईटी निर्यात को बढ़ावा देना और क्षेत्र में आईटी/आईटीईएस/ईएसडीएम उद्योग को मजबूत करना है।

  35. उत्तराखंड के मंत्रिमंडल ने भू कानून (भूमि कानून संशोधन विधेयक) को मंजूरी दे दी है, जो गैर-निवासियों से जुड़े भूमि लेनदेन को विनियमित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
         ➨ इस विधेयक का उद्देश्य उत्तराखंड की विशिष्ट पहचान को बनाए रखते हुए राज्य की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संसाधनों और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना है।

समाचार में प्रमुख

  1. विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने प्रमुख वैश्विक मुद्दों, व्यापार समझौते पर चर्चा की
  2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिस्बन में वार्ता की, भारत-पुर्तगाल संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने पर डाक टिकट जारी किया
  3. प्रधानमंत्री मोदी 9 अप्रैल को दिल्ली में नवकार महामंत्र दिवस में शामिल होंगे
  4. गृह मंत्री अमित शाह ने कठुआ में सीमा सुरक्षा की समीक्षा की, घुसपैठ से निपटने के लिए तकनीक आधारित निगरानी की घोषणा की
  5. रक्षा मंत्रालय ने Mi-17 V5 EW सुइट्स के लिए BEL के साथ ₹2,385 करोड़ का सौदा किया
  6. MeitY ने बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, बीमा क्षेत्र के लिए डिजिटल खतरा रिपोर्ट 2024 लॉन्च की
  7. Virat Kohli 13000 Runs: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में 13000 टी20 रन का आंकड़ा पार कर लिया है.
  8. LPG Price Hike: केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की है. उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब 550 रुपये और अन्य उपभोक्ताओं को 853 रुपये चुकाने होंगे.
  9. Abroad Job: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है. जर्मनी, जापान और इज़राइल जैसे देशों में 7,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है

अंतर्राष्ट्रीय रोमानी दिवस आज 

  • हर वर्ष 8 अप्रैल को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय रोमानी दिवस (International Romani Day 2025) मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य है रोमानी संस्कृति का जश्न मनाना और रोमानी लोगों के सामने आने वाले मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना।

दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम आज भारत आएंगे

  • दुबई के क्राउन प्रिंस और संयुक्त अरब अमीरात के उपप्रधानमंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम (Hamdan bin Mohammed Al Maktoum) अपनी दो दिन की भारत यात्रा पर मंगलवार 8 अप्रैल को नई दिल्ली आएंगे।
  • बताना चाहेंगे क्राउन प्रिंस के रूप में यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। यहां पर वे विभिन्न मंत्रियों, शीर्ष अधिकारियों और उच्च स्तर के व्यापार प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

पोषण पखवाड़ा का 7वां संस्करण आज से शुरू हुआ 

  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय कुपोषण को दूर करने की सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता के तहत 8 अप्रैल से पोषण पखवाड़ा का 7वां संस्करण मनाएगा। 
  • इस वर्ष के पोषण पखवाड़े में मुख्‍य रूप से चार विषयों पर जोर दिया जाएगा। ये विषय हैं जीवन के पहले एक हजार दिनों पर ध्यान केंद्रित करना, पोषण ट्रैकर के लाभार्थी मॉड्यूल को लोकप्रिय बनाना, कुपोषण का प्रबंधन और बच्चों में मोटापे को दूर करने के लिए स्वस्थ जीवन शैली।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के दस वर्ष पूरे हुए 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Yojana) के 10 साल पूरे होने के अवसर पर योजना के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। 
  • प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत अब तक 32 लाख करोड़ रुपये से अधिक के 52 करोड़ से अधिक ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं। इस योजना का उद्देश्य वित्तीय समावेशन को सुविधाजनक बनाना और उद्यमियों को सशक्त बनाना है।
  • पीएम मोदी ने वर्ष 2015 में इस योजना को गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि, लघु एवं सूक्ष्म उद्यमों को दस लाख रुपये तक के जमानत-मुक्त ऋण प्रदान करने के लिए शुरू किया था।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 8 से 13 अप्रैल तक यूके और ऑस्ट्रिया का दौरा करेंगी

  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 8 से 13 अप्रैल तक यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगी, जहां वह मंत्री-स्तरीय द्विपक्षीय बैठकों में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में “की ऑफ ऑनर” से सम्मानित किया गया

  • भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में “की ऑफ ऑनर” (Key of Honour) से सम्मानित किया गया हैं। ऐतिहासिक कैमारा म्युनिसिपल डे लिस्बोआ में मेयर कार्लोस मोएदास ने प्रतीकात्मक रूप से उन्हें आधिकारिक तौर पर लिस्बन शहर की मानद नागरिक के रूप में मान्यता दी। बताना चाहेंगे “लिस्बन की ऑफ ऑनर” शहर का सर्वोच्च सम्मान है।

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी, 8 अप्रैल से लागू होंगे नए दाम

  • केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह नया दाम 8 अप्रैल से लागू होगा। यह बढ़ोतरी 14.2 किलो के सब्सिडी और नॉन-सब्सिडी दोनों तरह के सिलेंडरों पर लागू होगी, जिसमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थी भी शामिल हैं।
  • बताना चाहेंगे उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर की कीमत अब 500 रुपये से बढ़कर 550 रुपये हो जाएगी। वहीं अन्य घरेलू उपभोक्ताओं को अब 803 रुपये की जगह 853 रुपये चुकाने होंगे।

पीएम मोदी 9 अप्रैल को नई दिल्ली में नवकार महामंत्र दिवस में भाग लेंगे

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 9 अप्रैल को नई दिल्ली में ‘नवकार महामंत्र दिवस’ (Vishwa Navkar Mahamantra Diwas 2025) में भाग लेंगे। पीएम मोदी इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। 
  • नवकार महामंत्र दिवस आध्यात्मिक सद्भाव और नैतिक चेतना का एक महत्वपूर्ण उत्सव है। यह जैन धर्म में सबसे अधिक पूजनीय और सार्वभौमिक मंत्र – नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप के माध्यम से लोगों को एकजुट करने का प्रयास है।

भारत सरकार ने MI-17 V5 हेलीकॉप्टरों के आधुनिकीकरण के लिए BEL के साथ समझौता किया

  • केंद्र सरकार ने भारतीय वायु सेना के MI-17 V5 हेलीकॉप्टरों को आधुनिक तकनीक से लैस और सुरक्षित बनाने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), बेंगलुरु के साथ 2,385 करोड़ रुपये का समझौता किया है। 
  • मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस MoU के तहत हेलीकॉप्टरों में इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट और एयरक्राफ्ट मॉडिफिकेशन किट लगाए जाएंगे।

MOSPI ने नए माइक्रो डेटा पोर्टल का शुभांरभ किया

  • सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय (MOSPI) ने राज्‍य सरकार के मंत्रियों के सम्‍मेलन के दौरान एक नए माइक्रो डेटा पोर्टल का शुभांरभ किया है। यह पोर्टल पहले के पोर्टल की तकनीकी सीमाओं पर काबू पाने में राष्‍ट्रीय सर्वेक्षण और आर्थिक जनगणना से संग्रहित व्‍यापक सांख्यिकी डाटा के लिए एक केंद्रीकृत भंडार के रूप में सेवा देगा।

खेल करंट अफेयर्स

रोहन बोपन्‍ना और बेन शेल्‍टन की जोड़ी Monte-Carlo Masters के पुरूष डबल्‍स के प्री क्‍वार्टर फाइनल में पहुंची

  • टेनिस में, फ्रांस के मोन्‍टे कार्लो मास्‍टर्स में भारत के रोहन बोपन्‍ना और अमरीका का उनका जोड़ीदार बेन शेल्‍टन पुरूष डबल्‍स के प्री क्‍वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। अब इस जोड़ी का सामना 8 अप्रैल को प्री क्‍वार्टर फाइनल स्‍पर्धा में इटली की जोडी सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावसोरी से होगा।

रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल ने ISSF विश्व कप 2025 में जीता गोल्ड मेडल 

  • पूर्व विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल (Rudrankksh Patil) ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग स्पर्धा में ब्यूनस आयर्स में ISSF वर्ल्ड कप 2025 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2023 में काहिरा में 10 मीटर एयर राइफल स्‍पर्धा का खिताब भी जीता था। 

IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया

  • इंडियन प्रीमियर लीग- IPL-20 क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया है।
  • बताना चाहेंगे IPL-20 में 8 अप्रैल को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कोलकाता में दोपहर 3:30 बजे से होगा। मैच दूसरा मैच चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स और चैन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स

दक्षिण कोरिया में 3 जून को राष्ट्रपति चुनाव होंगे

  • दक्षिण कोरिया सरकार ने 3 जून को राष्ट्रपति चुनाव कराए जाने को अनुमति दे दी है। वहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय चुनाव आयोग के साथ विचार-विमर्श के बाद चुनाव की तारीख पर सहमति व्यक्त की है।

भारत-नेपाल सुप्रीम कोर्ट के बीच न्यायिक सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता हुआ

  • भारत और नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और नेपाल के मुख्य न्यायाधीश प्रकाश मान सिंह राउत की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
  • इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच कानून और न्याय क्षेत्र में जानकारी साझा करना, न्यायाधीशों और न्यायिक अधिकारियों के बीच आपसी आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों और शैक्षणिक पहलों के माध्यम से सहयोग को मजबूत बनाना है।
  • बता दें कि इन उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए एक ‘संयुक्त कार्य समूह’ (Joint Working Group) बनाया जाएगा, जो योजना निर्माण और क्रियान्वयन में सहयोग करेगा।

अमरीका के सुप्रीम कोर्ट ने तहव्वुर राणा की भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज की

  • मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी उच्‍चतम न्‍यायालय ने 2008 के मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है।
  • पाकिस्तानी मूल के 64 वर्षीय कनाडाई नागरिक राणा को फिलहाल लॉस एंजिल्स के मेट्रोपॉलिटन बंधक केंद्र में रखा गया है। उन्होंने इस साल 27 फरवरी को अमरीकी उच्‍चतम न्‍यायालय में एक “आपातकालीन आवेदन” दिया था।

This summary is prepared by our editorial team from official releases and reputed news sources for exam preparation. Please confirm dates and figures with official notifications. Found an error? Report a correction.

One Liner

करंट अफेयर्स - 02 अक्टूबर, 2026 I Current Affairs 02 October, 2026

स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरलाइन अवार्ड्स 2026 के तहत दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन सिंगापुर एयरलाइंस बन गयी है I करंट अफेयर्स - 02 अक्टूबर, 2026

Read · हिन्दी Quiz