करंट अफेयर्स - 05 जनवरी, 2025
यहां प्रमुख एग्जाम (Railway, Police, Bank, UPSC, Govt. Jobs) की तैयारी के लिए 05 जनवरी, 2025 के Current Affairs की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है।
One Line
Railway, UP Police, MP Police, Bank, UPSC और Govt. Jobs एग्जाम की तैयारी के लिए 03 जनवरी, 2025 के महत्वपूर्ण Current Affairs -
- भारत में हर वर्ष 05 जनवरी को ‘राष्ट्रीय पक्षी दिवस’ (National Bird Day 2025) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य पक्षियों के संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाना और उनके महत्व को उजागर करना है।
- बंदी विनिमय प्रक्रिया के तहत बांग्लादेश तटरक्षक बल 05 जनवरी को भारत के 95 मछुआरों को भारत को सौंपेगा। वहीं सद्भावना के तौर पर भारत भी बांग्लादेश के 90 मछुआरों को रिहा करेगा।
- अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ‘जेक सुलिवन’ (Jake Sullivan) दो दिन की भारत यात्रा पर 05 जनवरी को नई दिल्ली पहुंचे है। वे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 05 जनवरी को साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच लगभग 4 हज़ार 600 करोड़ की लागत से बने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर के खंड का उद्घाटन करेंगे।
- उत्तर प्रदेश सरकार स्पेन में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेले में महाकुंभ का प्रचार करेगी। पर्यटन मेले में महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) को सांस्कृतिक विरासत के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।
- भारतीय स्टेट बैंक के उपभोग व्यय सर्वेक्षण पर शोध के अनुसार भारत में वित्त वर्ष 2011-12 में ग्रामीण गरीबी दर 25.7 प्रतिशत थी, जो कि वित्त वर्ष 2023-24 में उल्लेखनीय रूप से घटकर 4.86 प्रतिशत हो गई है।
- केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने 04 जनवरी को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के फुलिया में ‘भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान’ के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया है।
- भारत के वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक डॉ. राजगोपाल चिदंबरम (Dr. Rajagopala Chidambaram) का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार 04 जनवरी को नई दिल्ली में नवनिर्मित ‘सुषमा भवन’ में कामकाजी महिलाओं के लिए एक छात्रावास का उद्घाटन किया है। NDMC द्वारा निर्मित इस छात्रावास में 80 के करीब कामकाजी महिलाओं को सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
- तेलंगाना के राज्यपाल जिश्नु देव वर्मा ने हैदराबाद के ऐतिहासिक गोलकुंडा किले में ‘अपनी सेना को जाने’ (Know Your Army Mela 2025) मेला का शुभारंभ किया है।
This summary is prepared by our editorial team from official releases and reputed news sources for exam preparation. Please confirm dates and figures with official notifications. Found an error? Report a correction.