करंट अफेयर्स - 26 जनवरी, 2025
भारत में हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) मनाया जाता है। इस वर्ष 26 जनवरी, 2025 को भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। Daily Current Affairs in hindi | Current Affair 26 January, 2025
One Line
Railway, UP Police, MP Police, Bank, UPSC और Govt. Jobs एग्जाम की तैयारी के लिए 26 जनवरी 2025 के मुख्य करंट अफेयर्स इस प्रकार हैं:-
- भारत आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा
- भारत में हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) मनाया जाता है। इस वर्ष 26 जनवरी, 2025 को भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा।
- इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था इसलिए इस दिन को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
- इस वर्ष गणतंत्र दिवस 2025 की थीम ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ (Swarnim Bharat: Virasat aur Vikas) रखी गई है।
- इस बार 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ‘प्रबोवो सुबिआंतो’ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
- Delhi Metro 26 जनवरी को सुबह 3 बजे से सभी लाइनों पर अपनी सेवाएं शुरू करेगी
- दिल्ली मेट्रो रविवार 26 जनवरी की सुबह 3 बजे से सभी लाइनों पर अपनी सेवाएं शुरू करेगी ताकि लोगों को गणतंत्र दिवस समारोह देखने के लिए कर्तव्य पथ (Kartavya Path) तक पहुंचने में सुविधा हो।
- दिल्ली मेट्रो के अनुसार, सुबह 6 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी, जिसके बाद दिन के बाकी समय के लिए नियमित समय सारिणी का पालन किया जाएगा।
- 942 कर्मियों को गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया
- पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा तथा सुधार सेवाओं के कुल 942 कर्मियों को गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।
- बताना चाहेंगे इनमें से 95 कर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया है।
- वक्फ बिल पर संयुक्त संसदीय समिति की अगली बैठक 27 जनवरी को होगी
- वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की अगली बैठक 27 जनवरी को होगी।
- 28 जनवरी को हथकरघा सम्मेलन ‘मंथन’ का उद्घाटन करेंगे वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह
- केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह 28 जनवरी को नई दिल्ली में हथकरघा सम्मेलन ‘मंथन’ का उद्घाटन करेंगे।
- इस सम्मेलन के दौरान गिरिराज सिंह हथकरघा बुनकरों के ई-पहचान पोर्टल और हथकरघा पुरस्कार ऑनलाइन मॉड्यूल का भी शुभारंभ करेंगे।
- वरिष्ठ लेखक और सेवानिवृत्त न्यायाधीश ‘नरेंद्र चपलगांवकर’ का 88 वर्ष की आयु में हुआ निधन
- वरिष्ठ लेखक और सेवानिवृत्त न्यायाधीश नरेंद्र चपलगांवकर (Narendra Chapalgaonkar) का 25 जनवरी को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स
- 26 जनवरी को दूसरी बार इजराइली-बंधकों के बदले फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई होगी
- रविवार यानी 26 जनवरी को दूसरी बार इजराइली-बंधकों के बदले फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई होगी।
- बताना चाहेंगे इजराइल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौते के अंतर्गत छह हफ्तों में इजराइल के 33 बंधकों को रिहा किया जाएगा और इसके बदले में सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदी भी रिहा किए जाएंगे।
This summary is prepared by our editorial team from official releases and reputed news sources for exam preparation. Please confirm dates and figures with official notifications. Found an error? Report a correction.