वन लाइनर करेंट अफेयर्स - 24 अप्रैल, 2024
यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 24 अप्रैल, 2024 के current affairs की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स स...
One Line
- भारत में प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ मनाया जाता है।
- ‘प्रोफेसर नईमा खातून’ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की पहली महिला वाइस चांसलर बनी है।
- लॉरियस स्पोर्ट्स अवार्ड्स समारोह 2024 में ‘नोवाक जोकोविच’ को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया है।
- नेपाल की राजधानी ‘काठमांडू’ में पहला अंतर्राष्ट्रीय इंद्रधनुष पर्यटन सम्मेलन आयोजित किया गया है।
- IIT रुड़की के शोधकर्ताओं ने गुजरात की लिग्नाइट खदान से प्रागैतिहासिक सांप के जीवशम की खोज की है।
- भारत की ‘गीता सबरवाल’ को इंडोनेशिया में UN की स्थानीय समन्वयक नियुक्त किया गया है।
- भारत के स्क्वैश खिलाड़ी ‘सौरव घोषाल’ ने पेशेवर स्क्वैश से संन्यास लेने की घोषणा की है।
- प्रसिद्ध उद्योगपति ‘रतन टाटा’ को कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज ने ‘मानवतावादी सम्मान’ से सम्मानित किया है।
- ‘निधि एस जैन’ को कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड का CVO नियुक्त किया गया है।
- गोवा के राज्यपाल ‘पी.एस. श्रीधरन पिल्लई’ ने ‘Heavenly Islands of Goa’ नामक पुस्तक लिखी है।
- ‘मैक्स वेरस्टैपेन’ ने शंघाई ग्रां प्री का ख़िताब अपने नाम किया है।
- राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय ने डिफेंस इनोवेशन के लिए फ्रांस के ‘स्टारबर्स्ट एयरोस्पेस’ के साथ समझौता किया है।
This summary is prepared by our editorial team from official releases and reputed news sources for exam preparation. Please confirm dates and figures with official notifications. Found an error? Report a correction.